नॉर्थ ईस्ट अब न दिल से दूर है और न दिल्ली से दूर है - पीएम मोदी -

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

नॉर्थ ईस्ट अब न दिल से दूर है और न दिल्ली से दूर है – पीएम मोदी

| Updated: March 2, 2023 21:01

पूर्वोत्तर में त्रिपुरा न,मेघालय और नागालैंड में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय से देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मौजूद सभी लोग अपना मोबाइल निकालकर फ्लैश लाइट जलाएं। मोदी ने कहा कि बीते सालों में भाजपा मुख्यालय अनेक अवसरों का साक्षी बना है। मैं त्रिपुरा, मेघायल और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर अभिनंदन करता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट अब न दिल से दूर है और न दिल्ली से दूर है। बीजेपी ने राजनीति की दिशा बदल दी। हमारे विजय अभियान का रहस्य त्रिवेणी में छिपा है और वो तीसरी शक्ति हमारे भाजपा के कार्यकर्ता हैं। मैं उनको नमन करता हूं। उनका सेवा भाव अतुल्य हैं। हमने देश को राजनीति की नई संस्कृति दी है। हमारे काम के तौर तरीकों में कोई भेदभाव नहीं होता। हम सबके साथ काम करते हैं। भाजपा का विकास मॉडल देशहित को प्रथम रखता है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी ने बड़ी से बड़ी कठिनाइयों को देखा है। पहले कठिन लक्ष्यों में हाथ नहीं लगाया जाता था। आज भारत की विकास की रफ्तार की दुनिया में चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज नागालैंड में पहली बार कोई महिला चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची है। नॉर्थ ईस्ट की बहनों को केंद्र सरकार की चलाई गई योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त जब कुछ लोग मोदी की कब्र खोदने की इच्छा करते हैं, तब कमल खिलता ही जा रहा है। कुछ लोग कट्टर की पहचान में लगे हुए हैं, यह बेईमानी से कट्टर में लगे है, यह लोग कहते हैं ‘मर जा मोदी’, लेकिन देश कहता है ‘मत जा मोदी’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष कह रहे हैं कि यह छोटे राज्य हैं। इनके नतीजे मायने नहीं रखते हैं। कांग्रेस ने इसके जरिए कांग्रेस की नफरत को जगजाहिर किया है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार ने गरीबों के लिए योजनाएं चलाईं तो कांग्रेस ने उसका मजाक उड़ाया।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नॉर्थ ईस्ट को आगे बढ़ाया है। सभी कार्यकर्ताओं की ओर से पीएम का अभिनंदन करते हैं। हम पीएम मोदी के नेतृत्व में नॉर्थ ईस्ट को विकास की मुख्यधारा में लेकर आए। पीएम के नेतृत्व में नागालैंड और मेघालय में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 50 से ज्यादा बार नॉर्थ ईस्ट गए। हम दूर की सोच और संकल्प लेकर आगे बढ़े हैं। लुक-ईस्ट के जरिए पूर्वोत्तर को आगे बढ़ाया।

नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने नॉर्थ ईस्ट की तस्वीर और तकदीर बदल दी।आज नॉर्थ ईस्ट शांति के लिए जाना जाता है। कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को एटीएम समझ रखा था। नॉर्थ ईस्ट के लिए पीएम मोदी ने ‘HIRA’ मंत्र दिया। विकास की नई योजनाएं बनाईं। नड्डा ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि रस्सी जल गई,लेकिए ऐंठन अभी नहीं गई। उन्होंने कहा कि जनता हर जगह कमल ही कमल खिला रही है।

Adani-HindenBurg मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए बनाई कमेटी, SEBI की जांच रहेगी जारी

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d