दक्षिण पंथी विचारधारा से जुड़े लोग हर उस मौके में खलल डालते हैं जो कथित तौर पर उनकी विचारधारा , संस्कृति के खिलाफ होता है | ऐसा ही एक मामला दक्षिण भारत से सामने आया है | क्रिसमस पर जंहा लोग अपने क्रिसमस ट्री को रोशन करते हैं, और हर्षित कैरल गाते हैं, वहीं कर्नाटक के एक स्कूल में क्रिसमस के बहाने कथित तौर से धर्मान्तरण का आरोप लगा कर हंगामा का सामना किया |
कर्नाटक के मांड्या जिले के एक कॉन्वेंट स्कूल परिसर में गुरुवार, 23 दिसंबर को लगभग 30 से 40 लोगों की भीड़ ने बच्चों का ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाते हुए धावा बोल दिया और सिस्टर पर क्रिसमस मनाकर बच्चों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का आरोप लगाया |
पांडवपुरा में निर्मला इंग्लिश हाई स्कूल के क्रिसमस समारोह को बाधित करने के बाद, हिंदू जागरण वेदिकके सदस्यों ने स्कूल प्रशासन के साथ बहस करते हुए उन पर धर्मान्तरण का गंभीर आरोप लगाया | अभी तक प्रशासनिक कार्यवाही की जानकारी नहीं मिली है | पूरे घटना का वीडिओ सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है , जिस पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं |