comScore समाचार - 368 का पृष्ठ 175 - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लोक कला उत्सव मनाने की तैयारी

December 15, 2022 11:53

राजस्थान में पर्यटन उद्योग अभी भी 2020 की कोविड-19 महामारी के प्रभाव से उबर रहा है। पर्यटन को फिर से पटरी पर लाने के लिए राज्य सरकार ने पारंपरिक कला उत्सवों की मेजबानी करने का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि यह समारोह राज्य के कई क्षेत्रों में कलात्मक विरासत (artistic heritage) को बढ़ावा देने और […]

गहलोत की पीएम से अपील- देश भर में लागू करें राजस्थान सरकार की योजनाएं

December 15, 2022 11:45

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं को पूरे देश में लागू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, इंदिरा रसोई योजना, शहरी रोजगार गारंटी योजना और किसानों को एक हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय (honorarium) देने की योजना लोगों के लिए वरदान […]

राहुल की यात्रा से रघुराम राजन भी जुड़े, भाजपा का तंज- वह खुद को दूसरा मनमोहन सिंह मानते हैं

December 14, 2022 21:18

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन बुधवार को  राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। यात्रा इस समय राजस्थान के बूंदी में है। एआईसीसी के प्रभारी महासचिव संचार जयराम रमेश ने घोषणा की कि पार्टी ने यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर 16 दिसंबर को जयपुर में बॉलीवुड गायिका सुनिधि […]

राजस्थान में बाल श्रम और बाल शोषण को रोकने के लिए पैनल को मिली मंजूरी

December 14, 2022 21:21

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में बाल श्रम (child labour) और बाल शोषण (child abuse) की प्रभावी रोकथाम के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त (high-powered) समिति बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रस्ताव के अनुसार, राज्य के बाल अधिकारिता (Child Empowerment) मंत्री को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रस्ताव में यह भी कहा गया […]

एनटीपीसी की सालाना नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 1,000 गीगावॉट के पार

December 14, 2022 21:02

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी (NTPC) की राजस्थान के जैसलमेर स्थित 240 मेगावॉट क्षमता वाली देवीकोट सौर परियोजना का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू हो गया है। इससे कंपनी की 2022-23 में सालाना आधार पर नवीकरणीय ऊर्जा (renewable energy ) क्षमता 1,000 मेगावॉट को पार कर  1074.59 मेगावॉट पर पहुंच गई है। यह जानकारी एनटीपीसी ने मंगलवार को बीएसई को भेजी सूचना में दी है। एनटीपीसी ने कहा, […]

सुप्रीम कोर्ट के जज ने बिलकिस बानो की याचिका पर सुनवाई से खुद को
किया अलग

December 14, 2022 20:27

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की जज जस्टिस बेला त्रिवेदी (Justice Bela Trivedi) ने बलात्कार और हत्याके अपराध में दोषी ठहराए गए 11 लोगों की जल्द रिहाई को चुनौती देने वाली बिलकिस बानो (BilkisBano) की याचिका पर सुनवाई से मंगलवार को खुद को अलग कर लिया। बिलकिस बानो (Bilkis Bano) द्वारा दायर रिट याचिका को पहली […]

एलएसी पर चीन से झड़प पर खड़गे ने की सरकार की बोलती बंद

December 14, 2022 16:04

नई दिल्लीः अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमने-सामने की लड़ाई ने संसद में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया।  विपक्ष ने मंगलवार को चर्चा की मांग की और  सरकार पर “चीनी आक्रामकता” के लिए “मूक दर्शक” बने रहने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार की ऐसी चुप्पी भारत की राष्ट्रीय […]

पीएम मोदी करेंगे बीएपीएस प्रमुख स्वामी शताब्दी महोत्सव का उद्घाटन

December 14, 2022 15:14

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे। बीएपीएस (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण) संस्था के इस महोत्सव के लिए अहमदाबाद में जोरदार तैयारियां की गई हैं। यह उत्सव भगवान स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख संत स्वामी महाराज की स्मृति में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री […]

टीएमसी की महुआ मोइत्रा ने केंद्र को घेरा, कहा- अब पता चल गया कि “पप्पू कौन है?”

December 14, 2022 12:32

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने औद्योगिक उत्पादन पर सरकारी आंकड़ों का ही हवाला देते हुए आर्थिक प्रगति के दावों पर सरकार पर जोरदार हमला किया। कहा कि फरवरी में सरकार ने लोगों को विश्वास दिलाया था कि अर्थव्यवस्था बहुत अच्छा कर रही है। सभी को गैस सिलेंडर, आवास और बिजली जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं […]

क्या सुप्रीम कोर्ट एक साल की हिरासत के बाद हर हत्या के आरोपी को जमानत दे देगा? लखीमपुर खीरी मामले में दुष्यंत दवे ने पूछा

December 13, 2022 18:30

क्या सुप्रीम कोर्ट एक सामान्य सिद्धांत तय करेगा कि हत्या के आरोपों का सामना कर रहे हर आरोपी को एक साल की हिरासत के बाद रिहा किया जाएगा?  सीनियर वकील दुष्यंत दवे ने यह सवाल तब पूछा, जब अदालत ने विचार किया कि क्या उसे लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष […]

राजस्थान में राहुल गांधी करेंगे महिलाओं के लिए फ्री मोबाइल योजना की लांचिंग

December 13, 2022 18:01

राजस्थान की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें जल्द ही फ्री स्मार्टफोन योजना का लाभ मिलने वाला है। बता दें कि यह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है। इसकी शुरुआत इन दिनों चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में होगी। इसलिए भी कि 17 दिसंबर को गहलोत सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर जहां चार साल की उपलब्धियों और […]

गुजरात: मतदान के आखिरी घंटे में कांग्रेस को गड़बड़ी का संदेह

December 13, 2022 15:47

कांग्रेस ने सोमवार को आखिरी घंटे में मतदान प्रतिशत में उछाल की ओर इशारा करते हुए गुजरात चुनाव (Gujarat election ) में गड़बड़ी के बारे में संदेह व्यक्त किया। कांग्रेस मीडिया विभाग (Congress media department) के प्रमुख पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा: “हमने मीडिया रिपोर्टों में देखा कि शाम 5 […]

नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडीज पर किया मानहानि का मुकदमा, जानिए क्या है मामला..

December 13, 2022 15:36

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने दिल्ली की एक अदालत में साथी अभिनेता जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) के खिलाफ मानहानि का मामला (defamation case) दायर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने “उसके करियर को बर्बाद करने के लिए” बयान दिया था। कथित कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के खिलाफ दायर मनी लॉन्ड्रिंग मामले […]

कोटा में कोचिंग कर रहे तीन छात्रों ने की खुदकुशी

December 13, 2022 14:28

कोटा के एक कोचिंग सेंटर (Kota coaching centre) में प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा (competitive entrance tests) की तैयारी कर रहे तीन छात्रों ने रविवार देर रात आत्महत्या (suicide) कर ली, जिससे प्रमुख तकनीकी और मेडिकल कॉलेजों में सीमित सीटों के लिए राजस्थान शहर के निजी संस्थानों में किशोरों के दबाव का experience फिर से सुर्खियों में […]

क्या सुप्रीम कोर्ट एक साल की हिरासत के बाद हर हत्या के आरोपी को जमानत दे देगा? लखीमपुर खीरी मामले में दुष्यंत दवे ने पूछा

December 13, 2022 14:20

क्या सुप्रीम कोर्ट एक सामान्य सिद्धांत तय करेगा कि हत्या के आरोपों का सामना कर रहे हर आरोपी को एक साल की हिरासत के बाद रिहा किया जाएगा?  सीनियर वकील दुष्यंत दवे ने यह सवाल तब पूछा, जब अदालत ने विचार किया कि क्या उसे लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष […]

अरुणाचल में एलएसी पर भारतीय और चीनी सैनिकों में झड़प, कई घायल

December 13, 2022 14:10

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारतीय और चीनी सैनिकों में झड़प हो गई। इसमें दोनों तरफ के कई सैनिक घायल हो गए। भारत के छह जवानों को चोटें आई हैं, जिनका विमान से लाकर गुवाहाटी में इलाज कराया जा रहा है। झड़प 9 दिसंबर को हुई थी। सूत्रों ने कहा कि […]

मोरबी पुल हादसा: गुजरात सरकार ने मुआवाजा बढ़ाया

December 13, 2022 14:02

अहमदाबाद: गुजरात हाई कोर्ट के सुझाव के बाद राज्य सरकार ने मोरबी सस्पेंशन ब्रिज त्रासदी के पीड़ितों के लिए मुआवजे की राशि बढ़ा दी है। बता दें कि 30 अक्टूबर को मच्छू नदी पर पुल टूटकर गिर जाने से 135 लोगों की मौत हो गई थी। सरकार ने मुआवजा बढ़ाने की जानकारी हाई कोर्ट को […]

राजस्थान में बाल विवाह के खिलाफ लड़ने वाली डॉ. कृति भारती को जिनेवा का ग्लोबल यूथ ह्यूमन राइट्स चैंपियन अवार्ड

December 12, 2022 18:05

राजस्थान के जोधपुर में स्थित सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी और विश्व स्तर पर प्रसिद्ध बाल अधिकार कार्यकर्ता और पुनर्वास मनोवैज्ञानिक (Rehabilitation Psychologist) डॉ कृति भारती को ग्लोबल यूथ ह्यूमन राइट्स चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार जिनेवा सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड ग्लोबल डायलॉग द्वारा मानवाधिकार दिवस के अवसर पर दिया […]

राजस्थान में राहुल की यात्रा में बेटी के साथ प्रियंका गांधी भी हुईं शामिल

December 12, 2022 17:46

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को राजस्थान के बूंदी से फिर शुरू हुई। इस दिन को महिला सशक्तीकरण के संदेश के तौर पर मनाया जा रहा है। इस मौके पर यात्रा में सैकड़ों महिलाओं के साथ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटी के साथ शामिल हुईं। बूंदी […]

कौन है गुजरात की फायर ब्रांड एक मात्र दलित महिला मंत्री भानुबेन बाबरिया

December 12, 2022 17:20

भूपेंद्र पटेल Bhupendra Patel सरकार के दूसरे कार्यकाल में एक मात्र मंत्री के तौर पर शामिल होने का गौरव भानुबेन बाबरिया Bhanuben Babaria को मिला है. राजकोट ग्राम (एससी) Rajkot Village (SC) सीट से निर्वाचित भानुबेन बाबरिया ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. भानुबेन बाबरिया भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में शामिल […]