D_GetFile

उत्तर प्रदेश चुनाव पहले चरण में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान

| Updated: February 10, 2022 10:29 pm

कई जगह ईवीएम ख़राब होने और छुटपुट तनाव की खबर के बीच समाचार लिखे जाने तक कुल 60.2% मतदान हुआ। अंंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही 643 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम का में बंद हो गया है , कई जगह ईवीएम ख़राब होने और छुटपुट तनाव की खबर के बीच समाचार लिखे जाने तक कुल 60.2% मतदान हुआ। अंंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं।

2017 में उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर कुल 63.1% मतदान हुआ था।सबसे ज्यादा शामली जिले की कैराना सीट पर हुआ है। यहां 75.12% लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनेगी उसके लिए ये 58 सीट अति महत्वपूर्ण साबित होगी ,पिछले विधानसभा चुनाव में यहा 58 सीटों में से 53 सीटों पर कमल खिला था।

सपा ,बसपा के खाते में 2 -2 सीट आयी थी जबकि राष्ट्रीय लोकदल को महज एक सीट मिली थी।

2017 में उत्तर प्रदेश की इन 58 सीटों पर कुल 63.1% वोटिंग हुई थी। उस वक्त सबसे ज्यादा मेरठ जिले की सरधना सीट पर 71.5% मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा के संगीत सोम जीते थे।

सबसे कम 48.2% वोटिंग गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट पर हुई थी। यहां से भाजपा के पंकज सिंह जीते थे।

11 जिलों में कहां कितना मतदान

यह भी पढ़े-भारत में महंगे चुनाव: चुनाव आयोग की नई खर्च सीमा लोकतंत्र के साथ मजाक है
उत्तर प्रदेश की जिन 11 जिलों में वोटिंग हुई है, वहां शामली जिले में 69.42% मतदान हुआ। वहीं, गाजियाबाद जिले में सबसे कम 52.43% मतदान हुआ है।

सीटों की बात करें तो सबसे ज्यादा कैराना सीट पर 75.12% मतदान हुआ।

यह भी पढ़ेजानिए कौन हैं उत्तरप्रदेश के 10 सबसे धनी विधायक
2017 में उत्तर प्रदेश की शामली जिले में सबसे ज्यादा 67.48% मतदान हुआ था। वहीं, गाजियाबाद जिले में सबसे कम 55.53% मतदान हुआ था।

गाजियाबाद के अलावा गौतमबुद्ध नगर जिले में भी 60% से कम मतदान हुआ था। बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में 60 से 65 फीसदी के भीतर मतदान हुआ था।

हापुड़, मेरठ मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में 65% से ज्यादा वोटिंग हुई थी।

Your email address will not be published. Required fields are marked *