देश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और कोरोना का नया वेरियंट ओमिक्रोन के आने के बाद से तो covid के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है मगर जितनी तेजी से covid के मामले बढ़ रहे है उतनी ही तेजी से देश में टीकाकरण भी हो रहा है| राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 146.70 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है|
वर्तमान में कुल covid के सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1% से भी कम है, वर्तमान में यह 0.49% है और इसी के साथ रिकवरी दर भी अच्छा है| वर्तमान में रिकवरी दर वर्तमान में 98.13% है |
पिछले 24 घंटो में 11,007 covid मरीजो के ठीक हुए है और इन आकड़ो के साथ अब कुल ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 3,43,06,414 हो गयी है| पिछले 24 घंटो में देश में 37,379 नए covid के मामले दर्ज हुए है|
राज्य में ओमिक्रोन के मामले और ठीक हुए मरीजो की संख्या
महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कुल मामलो की संख्या 568 है और 259 को डिस्चार्ज किया गया|
दिल्ली में ओमिक्रोन के कुल मामले 382 है जिसमे से 57 को डिस्चार्ज किया गया|
केरल में ओमिक्रोन के कुल मामले 185 है और 58 मरीज ठीक होकर घर गए|
राजस्थान में ओमिक्रोन के मामलो की संख्या 174 है और 88 ठीक हुए|
गुजरात में ओमिक्रोन मामलो की संख्या 152 है और 85 को डिस्चार्ज किया गया|
तमिलनाडु में ओमिक्रोन केसेस की संख्या 121 है और 100 लोग ठीक हो कर अपने अपने घर गये|
तेलंगाना में ओमिक्रिन मरीजो की संख्या 67 है और 27 ठीक हुए है|
कर्नाटक में 64 ओमिक्रोन मरीज है और 18 ठीक हुए है|
हरयाणा में कुल 63 ओमिक्रोन के मामले है और 40 डिस्चार्ज किए गये है|
उड़ीसा में 37 ओमिक्रोन के मामले है और 1 मरीज ठीक हुआ है|
पश्चिम बंगाल में 20 मामले ओमिक्रोन के है और 4 ठीक हुए है|
आंध्र प्रदेश में 17 ओमिक्रोन के मामले है ओए 3 ठीक हुए है|
मध्य प्रदेश में 9 ओमिक्रोन के मामले है और 9 ठीक हुए है|
उत्तर प्रदेश में 8 ओमिक्रोन मामले है और 4 ठीक हुए है|
उत्तराखंड में 8 ओमिक्रोंन मामले है और 5 ठीक हुए है|
गोवा में 5 ओमिक्रोन के मामले है और ठीक होने वालो की संख्या 0 है|
चंडीगढ़ में 3 ओमिक्रोन के मामले दर्ज हुए है और 2 ठीक हुए है|
जम्मू कश्मीर में 3 ओमिक्रोन मामले दर्ज हुए है और 3 ठीक हुए है|
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह में 2 ओमिक्रोन केसेस है और ठीक होने वालो की संख्या 0 है|
हिमाचल प्रदेश में 1 ओमिक्रोन मामला है और ठीक होने वालो की संख्या 1 है|
लद्दाखब में 1 ओमिक्रोन का मामला है और 1 मरीज को ठीक किया गया है|
मणिपुर में 1 ओमिक्रोन का मामला है और ठीक होने वालो की स्दंख्या 0 है|
पंजाब में 1 ओमिक्रोन का मामला है और ठीक होने वालो की संख्या 1 है|
देश में कुल 1,892 ओमिक्रोन के मामले दर्ज हुए है और ठीक होने वालो की संख्या 766 है|