comScore साइबेरिया की लैब में 'प्लेग' से महिला वैज्ञानिक की संदिग्ध मौत, 200 लोग आइसोलेट; दुनिया भर में दहशत - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

साइबेरिया की लैब में ‘प्लेग’ से महिला वैज्ञानिक की संदिग्ध मौत, 200 लोग आइसोलेट; दुनिया भर में दहशत

| Updated: October 5, 2026 13:19

रूस में न्यूमोनिक प्लेग के बैक्टीरिया से संक्रमण का शक, 200 लोग मेडिकल निगरानी में; प्रशासन पर 'वुहान' की तरह सच्चाई छिपाने के लगे गंभीर आरोप।

रूस के साइबेरिया स्थित एक एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है और एहतियात के तौर पर लगभग 200 लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया है।

हालांकि, रूसी स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर प्लेग संक्रमण की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्टों में न्यूमोनिक प्लेग की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय डारिया शिपिलोवा के रूप में हुई है, जो साइबेरिया और सुदूर पूर्व के इर्कुत्स्क एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब असिस्टेंट थीं। बताया जा रहा है कि 25 सितंबर को डारिया से गलती से एक टेस्ट ट्यूब टूट गई थी, जिसमें न्यूमोनिक प्लेग के बैक्टीरिया मौजूद थे। इसके बाद, रूस-मंगोलिया सीमा के पास अन्य सहयोगियों के साथ एक अभियान के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

गंभीर निमोनिया के लक्षणों के चलते शिपिलोवा को 29 सितंबर को शेलेखोव शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन 1 और 2 अक्टूबर की दरम्यानी रात को उनका निधन हो गया। उनकी मौत के तुरंत बाद, प्रशासन ने इलाके की कई चिकित्सा सुविधाओं को क्वारंटाइन कर दिया। शेलेखोव में पीपीई किट पहने स्वास्थ्यकर्मी लगातार लोगों और जगहों की सघन जांच कर रहे हैं।

इर्कुत्स्क के गवर्नर इगोर कोबज़ेव ने इस बीमारी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इसे एक ‘खतरनाक संक्रमण’ करार दिया है। उन्होंने इलाके के सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। गवर्नर के अनुसार, निगरानी में रखे गए किसी भी व्यक्ति में अब तक कोई लक्षण नहीं दिखे हैं और सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

इस पूरे मामले में रूसी प्रशासन पर असली जानकारी छिपाने के आरोप भी लग रहे हैं। कुछ हलकों में इस स्थिति की तुलना वुहान से की जा रही है। एक वरिष्ठ रूसी महामारी विज्ञानी मिखाइल फावोरोव ने टेस्ट ट्यूब टूटने वाली कहानी पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि लैब कर्मचारी विशेष सुरक्षात्मक सूट पहनते हैं, इसलिए इस तरह से संक्रमण का खतरा बेहद कम होता है। उन्होंने अंदेशा जताया कि लोगों को शायद असली सच्चाई नहीं बताई जा रही है।

मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रूस की सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी संस्था की प्रमुख अन्ना पोपोवा मॉस्को से लगभग 2,600 मील की लंबी यात्रा कर अचानक इर्कुत्स्क पहुंचीं। उन्होंने इस विषय पर कोई भी सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। व

हीं, रूस की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी का दावा है कि महिला को अज्ञात कारण से निमोनिया हुआ था, उनके काम से जुड़ा कोई माइक्रोऑर्गेनिज्म नहीं मिला है और इलाके में हालात पूरी तरह स्थिर हैं।

दूसरी ओर, अपुष्ट खबरों के मुताबिक इर्कुत्स्क क्षेत्र में एंटीबायोटिक दवाओं की भारी कमी हो गई है। इस खबर के बाद से घबराए स्थानीय लोग मदद के लिए मेडिकल स्टोर और अस्पतालों की ओर भाग रहे हैं, हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

आपको बता दें कि प्लेग एक बेहद खतरनाक बीमारी है जो ‘यर्सिनिया पेस्टिस’ नामक बैक्टीरिया के कारण होती है। मध्य युग में ‘ब्लैक डेथ’ के रूप में इसने करोड़ों लोगों की जान ली थी। इसके तीन मुख्य रूप होते हैं- ब्यूबोनिक, न्यूमोनिक और सेप्टिसेमिक।

बुखार, सिरदर्द, ठंड लगना, कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ और खांसी इसके प्रमुख लक्षण हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अगर समय रहते इलाज शुरू हो जाए, तो एंटीबायोटिक दवाओं से इसका पूरी तरह उपचार संभव है।

इस घटना पर वैश्विक स्तर पर भी चिंताएं बढ़ने लगी हैं। अमेरिका के ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने साफ किया है कि व्हाइट हाउस इस पूरे प्रकोप पर कड़ी नजर बनाए हुए है और लगातार स्थिति का आकलन कर रहा है।

जाने-माने स्वास्थ्य विशेषज्ञ आशीष के. झा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने तमाम तथ्यों को सामने रखते हुए कहा है कि रूस को इस मामले में दुनिया को और अधिक स्पष्ट जवाब देने चाहिए।

यह भी पढ़ें-

एशियाई खेलों में यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद भारतीय हॉकी अंपायर गुरिंदर सिंह संघा को जापान से वापस भेजा गया

कॉर्पोरेट जगत से राज्यसभा का सफर: जानिए धनराज नथवानी की शानदार राजनीतिक एंट्री के क्या हैं मायने?

Your email address will not be published. Required fields are marked *