अहमदाबाद। पिछले कुछ समय से बाजार और मीडिया में ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि अडानी एंटरप्राइजेज जल्द ही एयरलाइन बिजनेस में कदम रख सकता है। अब इन सभी अफवाहों पर कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति साफ कर दी है।
अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रवक्ता ने मीडिया में चल रही इन सभी चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रवक्ता ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कंपनी का नई एयरलाइन शुरू करने का कोई प्लान नहीं है।
अपने बयान में कंपनी ने जोर देते हुए कहा कि वे उन सभी हालिया मीडिया रिपोर्ट्स और बाजार की अटकलों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं, जिनमें अडानी एंटरप्राइजेज द्वारा एयरलाइन लॉन्च करने का दावा किया गया है।
कंपनी की ओर से यह भी साफ किया गया है कि इस तरह की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।
अडानी एंटरप्राइजेज ने अपने आधिकारिक बयान के अंत में स्पष्ट किया कि वे फिलहाल विमानन व्यवसाय में प्रवेश करने के किसी भी प्रस्ताव पर विचार या मूल्यांकन नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
नीति आयोग और रिलायंस फाउंडेशन ने मध्य प्रदेश की 5 उत्कृष्ट महिला किराना उद्यमियों को किया सम्मानित
बाढ़ से कांपा असम: 35 जिंदगियां निगलीं, 100 लापता; नागालैंड में बादल फटने से मची भारी तबाही











