comScore Team VoI, Author at Vibes Of India - 525 का पृष्ठ 306

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 8 जनवरी से – आसमान में दिखेगा भारत का गौरव ,65 देश के पतंगबाज होंगे शामिल

December 17, 2022 17:55

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन गुजरात सरकार के पर्यटन विभाग ने 8 जनवरी से किया है।गुजरात के चार शहरों में आयोजित पतंग महोत्सव में 65 देशों के पतंगबाज़ भाग लेंगे। आज़ादी का अमृत महोत्सव और G -20 की भारत को मिली मेजबानी पतंगोत्सव की थीम निर्धारित की गयी है। 2 साल बाद आयोजित हो रहे […]

गहलोत सरकार के चार साल: 80 फ़ीसदी से ज्यादा वादे पूरे करने का दावा, कई वादे अभी धरातल पर नहीं

December 17, 2022 14:10

राजस्थान की गहलोत सरकार (Gehlot government) 17 दिसंबर को अपनी चौथी वर्षगांठ मनाने जा रही है। 17 अप्रैल 2018 को गहलोत सरकार (Gehlot government) का गठन हुआ था, सरकार के गठन के साथ ही गहलोत सरकार (Gehlot government) ने अपने चुनावी घोषणापत्र (election manifesto) को सरकारी दस्तावेज करार देते हुए जन घोषणापत्र का नाम दिया […]

राजस्थान: धरियावद में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

December 17, 2022 14:02

आयुर्वेदिक विभाग राज्य सरकार (Ayurvedic Department State Government) द्वारा आयोजित 10 दिवसीय चिकित्सा शिविर (medical camp) का उद्घाटन शुक्रवार को नगर के पालीवाल समाज नोहरे में हुआ। स्थानीय विधायक नगराज मीणा (MLA Nagraj Meena) के मुख्य आतिथ्य एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रताप ङ्क्षसह राणावत की उपस्थिति में शुरू हुए शिविर में 380 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण […]

राजस्थान: अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में जुटेंगे देश-विदेश के सैकड़ों शिक्षाविद, दार्शनिक, मनोवैज्ञानिक और समाजशास्त्री

December 17, 2022 13:56

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (Education Culture Upliftment Trust), नई दिल्ली एवं इंडियन इकॉनोमिक एसोसिएशन (Indian Economic Association) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व के महान दार्शनिक, मनोवैज्ञानिक एवं समाजशास्त्रियों का शिक्षा में योगदान (राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विशेष संदर्भ में) विषय पर आयोजित दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी (international symposium) का आगाज रविवार से बीकानेर में […]

राज्यपाल देवव्रत ने गुजरात विद्यापीठ में चलाया स्वच्छता अभियान

December 17, 2022 13:47

गुजरात के राज्यपाल (Gujarat Governor) आचार्य देवव्रत (Acharya Devvrat) ने शुक्रवार को गुजरात विद्यापीठ (Gujarat Vidyapith), अहमदाबाद के परिसर में एक स्वच्छता अभियान (cleanliness drive) चलाया। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने स्वयं गुजरात विद्यापीठ, अहमदाबाद के परिसर में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया। अपने औचक दौरे के दो दिन बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों […]

पहली ट्रांसजेंडर जज ने सरकारी नौकरियों में अपनी कम्युनिटी के लिए मांगा रिजर्वेशन

December 17, 2022 13:41

कोलकाताः भारत की पहली ट्रांसजेंडर जज जोयिता मंडल ने अपनी कम्युनिटी के सदस्यों के लिए सरकारी नौकरियों में रिजर्वेशन की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पुलिस और रेलवे जैसे क्षेत्रों में उनके प्रवेश से उनके प्रति समाज का दृष्टिकोण बदलेगा और जीवन में वे काफी आगे बढ़ सकेंगे। मंडल ने कहा कि उनकी […]

छोटे मामलों में भी कदम उठाना और स्वतंत्रता की रक्षा करना कर्तव्य है: रिजिजू की टिप्पणी के बाद सीजेआई ने कहा

December 17, 2022 13:33

दो दिन पहले केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Union Law Minister Kiren Rijiju) ने लंबित मामलों की ओर इशारा करते हुए कहा था कि अगर सुप्रीम कोर्ट “जमानत आवेदनों की सुनवाई शुरू करता है …जिसमें सभी छोटी जनहित याचिकाएं शामिल हैं” तो इससे “अदालत पर बहुत अधिक अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।” जिसके बाद भारत के मुख्य […]

सीबीआई ने फ्रेंच वीजा धोखाधड़ी में दूतावास के 2 पूर्व कर्मचारियों समेत को 6 को पकड़ा

December 17, 2022 12:42

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी देने के लिए जनवरी से फल-फूल रहे एक फ्रांसीसी वीजा धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है। इस सिलसिले में उसने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने कहा कि एफआईआर में नामजद छह लोगों में से दो दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास के वीजा सेक्शन के पूर्व कर्मचारी […]

गुजरात में स्कूल चलाना चाहते हैं तो गुजराती भाषा पढ़ाएं: हाईकोर्ट

December 17, 2022 12:31

गुजरात में स्कूल चलाने वालों गुजराती भाषा पढ़ानी होगी। यह बात गुजरात हाई कोर्ट की एक बेंच ने शुक्रवार को कही। इसके लिए राज्य को प्रभावकारी कानूनी उपाय करने का सुझाव भी दिया। बेंच अहमदाबाद स्थित एक एनजीओ की जनहति याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसमें सभी स्कूलों में गुजराती भाषा की पढ़ाई को […]

GPCB सदस्य सचिव के घर पर छापे में 3.57 करोड़ रुपये बरामद

December 17, 2022 12:25

आमदनी से अधिक संपत्ति (Disproportionate assets) के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी (ACB) ने पोरबंदर में तैना जीपीसीबी (GPCB) के क्लास-2 के सीनियर पर्यावरण अभियंता (Environmental Engineer) अनिल शाह के ठिकानों पर छापे मारे हैं। इस दौरान उनके घर से 3.57 करोड़ रुपये बरामद किए गए। उन्हें 2019 में जीपीसीबी का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया था। […]

गुजरात में प्री-प्राइमरी स्कूलों को रेगुलेट किया जाएगा

December 17, 2022 12:10

अहमदाबाद: गुजरात सरकार प्री-प्राइमरी स्कूलों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य (mandatory) करने की योजना बना रही है। राज्य सरकार एक रेगुलेशन पॉलिसी बनाने की प्रक्रिया में है, जिसमें जूनियर और सीनियर किंडरगार्टन में शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता से संबंधित नियम भी बनाए जाएंगे। अब तक प्री-प्राइमरी स्कूलों के कामकाज से संबंधित कोई नियामक तंत्र (regulatory mechanism) नहीं था। राज्य […]

अशोक गहलोत-सचिन पायलट विवाद आसानी से हल हो जाएगा: केसी वेणुगोपाल

December 16, 2022 17:51

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) और कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Congress leader Sachin Pilot) के बीच चल रहे सत्ता के टकराव के बीच एआईसीसी के महासचिव के सी वेणुगोपाल (AICC general secretary K C Venugopal) ने शुक्रवार को कहा, “सब कुछ आसानी से हल हो जाएगा” और पार्टी राज्य में […]

राजस्थान में निजी कोचिंग संस्थानों के लिए आएगा बिल

December 16, 2022 16:23

राजस्थान सरकार जल्द ही राज्य विधानसभा में स्कूलों से लेकर यूनिवर्सिटी तक के निजी शिक्षण संस्थानों (private educational institutions) को रेग्युलेट करने के लिए बिल लाएगी। इसका उद्देश्य छात्रों, विशेष रूप से निजी कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले या ऑफलाइन ट्यूटोरियल लेने वालों पर तनाव कम करना है। यह जानकारी इस मामले से जुड़े लोगों ने दी […]

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे

December 16, 2022 16:02

कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने शुक्रवार को 100 दिन पूरे कर लिए। राजस्थान में इस यात्रा का यह 12वां दिन था। वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीना हाई कोर्ट, दौसा से सुबह करीब 6 बजे पदयात्रा फिर […]

उज्ज्वला योजना: उचित मूल्य या महंगा मामला?

December 16, 2022 14:08

लोकसभा में भेजी गई एक सूचना में केंद्र सरकार (central government  ने माना है कि गुजरात के 4.81 लाख परिवारों ने साल 2021-22 में सिर्फ एक बार गैस सिलेंडर (gas cylinders) भरा है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इसी अवधि में प्रदेश के 6.56 लाख परिवारों ने एक बार भी गैस […]

अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र के सात विधायकों के साथ बुलाई बैठक

December 16, 2022 14:00

गुजरात में विधानसभा चुनावों (assembly elections) में अपनी हालिया शानदार जीत की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने इस गौरव का आनंद लेने से इंकार कर दिया और तुरंत अगले संसदीय चुनावों के लिए नारेबाजी शुरू कर दी। यह साबित करता है कि बीजेपी […]

मुकेश अंबानी ने टाटा, आईटीसी और ब्रिटानिया के खिलाफ शुरू किया अपना एफएमसीजी

December 16, 2022 13:55

दूरसंचार सेवाओं (telecom services) के क्षेत्र में उथल-पुथल मचाने के बाद, अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपना अगला प्लान शुरू कर दिया है। इस बार उनकी नजर देश के फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) बाजार पर है, जो पहले से ही दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बाजार है। फास्ट-मूविंग पैकेज्ड फूड (fast-moving packaged food) […]

कैंब्रिज के गुजराती छात्र ऋषि राजपोपत ने निकाला 2,500 साल पुरानी संस्कृत व्याकरण की समस्या का हल

December 16, 2022 13:40

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहे गुजराती मूल के डॉ. ऋषि राजपोपत ने पाणिनि के संस्कृत व्याकरण ‘अष्टाध्यायी’ में लंबे समय से चली आ रही एक समस्या को हल कर दिया है। उन्होंने छठी या पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व के आसपास लिखे गए सबसे पहले व्याकरण के एक नियम को सुलझा दिया है। प्राचीन संस्कृत भाषा के ज्ञाता पाणिनि के संस्कृत व्याकरण ‘अष्टाध्यायी’ में नए […]

तलाक और गुजारा भत्ते की लड़ाई में उलझा बुजुर्ग जोड़ा

December 16, 2022 13:38

पति-पत्नी में समझौता नहीं हो पाने के बाद एक बुजुर्ग दंपती से जुड़ा मामला गुजरात हाई कोर्ट की एक बेंच को भेज दिया गया है। 72 वर्षीय पति और 65 वर्षीया पत्नी 2006 से तलाक के मामले में उलझे हुए हैं। पति पेशे से डॉक्टर है। उसने तलाक मांगा है। साथ ही फैमिली कोर्ट द्वारा […]

फिल्म पठान के बायकाट की अपील के बीच शाहरुख खान ने कहा, सोशल मीडिया ‘संकीर्ण मानसिकता‘ वाला

December 16, 2022 13:22

अभिनेता शाहरुख खान ने गुरुवार को अमिताभ बच्चन के साथ कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 28वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस मौके पर फिल्म पठान की रिलीज का इंतजार कर रहे शाहरुख ने सोशल मीडिया के गलत प्रभावों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये समाज में फैली नकारात्मकता का मुद्दा उठाया। दरअसल जब से पठान का […]