Team VoI, Author at Vibes Of India - 342 का पृष्ठ 335

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

हिमाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन, नौ की मौत, तीन घायल

July 25, 2021 18:18

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हुए भूस्खलनों में नौ लोगों की मौत, तीन अन्य लोग घायल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर के जताया दुःख।

जम्मु और कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मार गिराए

July 25, 2021 13:21

सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। ये जानकारी दी है कश्मीर जोन के आईजी ने ।

स्वीटी की हत्या पुलिस इंस्पेक्टर पति अजय देसाई ने की थी

July 24, 2021 20:54

वडोदरा पुलिस इंस्पेक्टर अजय देसाई की पत्नी स्वीटी पटेल के लापता होने के मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले में खुलासा हुआ है कि अजय देसाई ने ही अपनी पत्नी की हत्या की थी। क्राइम ब्रांच ने स्वीटी पटेल मामले को कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। पीआई […]

एटीएम संचालको ने किया फर्जीवाड़ा , अहमदाबाद क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज

July 24, 2021 17:26

अहमदाबाद में एटीएम मशीनों में पैसा जमा कराने वाले संचालकों ने फर्जीवाड़ा किया। क्राइम ब्रांच ने कंपनी में काम करने वाले 4 एटीएम संचालकों को गिरफ़्तार किया। आरोपी गैंग एचडीएफसी और सिटी बैंक में 5 करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी कर चुके है ।

जानिए! कैसे बनी एक ऐसी कंपनी जिसका सॉफ्टवेयर दुनिया की जासूसी कर सकता है

July 24, 2021 14:22

वर्ष 2019 में जब एनएसओ समूह जांच के दायरे में आया तो इजरायली निगरानी फर्म में नए निवेशक वकालत करने वाले समूहों को अपने कामों के प्रति आश्वस्त करने के लिए एक बड़े स्तर पर जनसंपर्क करने में लग गए थे। 2019 में एक सार्वजनिक पत्र के जरिए उन्होंने एमनेस्टी इंटरनेशनल और अन्य संगठनों से […]

एलोन मस्क भारत में टेस्ला का कारखाना लगा सकते है, लेकिन…

July 24, 2021 13:04

अगर करों के आधार पर कुछ परेशानी नहीं हुई तो टेस्ला एक कारखाना स्थापित करने के लिए भारत पर नजर गड़ाए हुए है। एलोन मस्क ने भारत में टेस्ला कारों को लॉन्च करने के बारे में पूछे जाने पर ट्विटर पर अपने विचार व्यक्त किए। कंपनी ने भारतीय मंत्रालयों को पत्र लिखकर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) […]

लिंग परिवर्तन कराकर संदीप बने अलीशा : कलेक्टर ने दिया प्रमाण पत्र

July 23, 2021 19:21

सूरत के रहने वाले संदीप को 12 साल की उम्र में ही लड़का होने के बावजूद  लड़कियों की चीजें पसंद आने लगी थीं।उसे बाइक या कार के स्थान पर गुड़िया और बार्बी डॉल जैसे खिलौने पसंद आने लगे, संदीप इस बारे में किसी को नहीं बता सका और इस वजह से वह मानसिक रूप सेविक्षिप्त हो गया। संदीप ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया  और पढ़ाई के दौरान उन्होंने तय किया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वेअपने दिल की आवाज को समाज के सामने लाएंगे. लेकिन उन्होंने इंजीनियरिंग के आखिरी सेमेस्टर में पढ़ाई छोड़ दी। संदीप ने तीन लिंग परिवर्तन सर्जरी के बाद, सरकार के सामने आवश्यक दस्तावेज दाखिल किए और इस तरह संदीप से वह आधिकारिक तौर परअलीशा पटेल बन गई। अलीशा ने वाइब्स ऑफ इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की और उस दौरान उन्होंने कहा,”जब से मैं स्कूल में थी, मुझे लड़कियों की तरह लंबीस्कर्ट पहनना पसंद था , लेकिन मैं खुद को कभी महिला नहीं कह सकती थी इसलिए मैं मानसिक रूप से भी तनाव में थी। मेरी पांच बहनें हैं और मैंसबसे छोटा हूं। मेरी आदतें धीरे धीरे औरतों की तरह होने लगीं और मुझे वक्त के साथ औरतों की चीजें बहुत  ज्यादा पसंद आईं।” अलीशा ने कहा कि ,”मैंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के 30 में से 27 विषयों को पूरा कर लिया है, लेकिन लिंग को लेकर जो परेशानीथी वो अत्यंत बढ़ती जा रही थी  जिसके कारण मुझे तीन विषयों को छोड़ना पड़ा और मैंने फैसला किया कि पहले मुझे अपनी  असलियत लोगोंके सामने लानी होगी और इसके बाद ही मैं अन्य कार्यों में आगे बढ़ूँगी।  इंजीनियरिंग छोड़ने के बाद मुझे घर चलाने के लिए पैसों की जरूरत थीइसलिए मैंने एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में सेल्समैन के रूप में काम किया और टाटा स्काई में सेल्समैन के रूप में भी काम किया। लेकिन नौकरी भी मुश्किल में थी और मैं लड़कों की तरह व्यवहार नहीं कर सकता था इसलिए मैंने नौकरी छोड़ दी और छह महीने का ब्रेक लिया।” उन्होंने कहा,”छह महीने के दौरान मैंने सोचा कि मैं कैसे आगे बढ़ सकता हूं? मुझे फैशन में अधिक दिलचस्पी थी इसलिए मैंने हेयर स्टाइलिस्ट का कोर्स किया,इसके बाद मैंने अहमदाबाद के वीएलसीसी संस्थान में ओरिएंटल थेरेपी का प्रशिक्षण लिया।ट्रेनिंग के बाद मैं काफ़ी आत्मनिर्भर हो गया और काम करना आरम्भ किया। “ अलीशा ने अपनी सर्जरी के बारे में बताया कि उन्होंने 6 सितंबर 2018 को हार्मोन थेरेपी शुरू की थी.इसके बाद उन्होंने दिल्ली में वॉयस चेंजिंगथेरेपी  और सूरत में ब्रेस्ट इम्प्लांट सर्जरी करवाई। 6 अप्रैल, 2021 को लिंग परिवर्तन सर्जरी  हुई। यह प्रक्रिया थोड़ी जटिल और लंबी है। हार्मोनल परिवर्तन विशेष रूप से कठिन होता। परिवार और डॉक्टर ने सर्जरी के दौरान उनका अत्यंतसहयोग किया और उन्हें प्रोत्साहित किया।  इस पूरी सर्जरी में करीब 8 लाख रुपये का खर्चा आया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वर्ष 2019 में कानून बनाया गया था और इससे उनका विश्वास बढ़ा और अब उन्हें विश्वास है की उनकी इच्छा जल्दही पूरी होगी।सरकार ने इसे कागज पर मान्यता दी है लेकिन समाज को भी हमारा समर्थन करना चाहिए।उन्होंने कहा,” एक पुरुष के लिए एकमहिला बनना गलत नहीं है। उसे खुलकर बात करनी चाहिए।” अलीशा ने वाइब्स ऑफ इंडिया को बताया कि वह सामाजिक कार्यों और राजनीति में शामिल होना चाहती हैं।  सूरत कलेक्टर आयुष ओके ने वाइब्स ऑफ इंडिया को बताया,”सिस्टर अलीशा को कानून के प्रावधानों के तहत सर्टिफिकेट दिया गया है.अबतक ऐसे लोग अपनी पहचान उजागर नहीं कर पाए हैं जो अब कानून द्वारा समाज के लोगों के सामने प्रकट की जा सकती हैं। इसके अलावाभविष्य में अगर कोई बाधा और शिकायत आती है तो उनकी अवश्य मदद की जाएगी।”

राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी स्कैंडल की जांच सूरत तक पहुंची

July 23, 2021 17:08

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी स्कैंडल की जांच सूरत तक पहुंच गई है. पुलिस ने सैयदपुरा से तनवीर हासमी नामक व्यक्ति को पोर्नोग्राफी स्कैंडल में गिरफ्तार किया है. तनवीर हासमी पर एक अश्लील फिल्म बनाने और उसे राज कुंद्रा को बडी रकम में बेचने का आरोप है। मुंबई में पोर्न फिल्म बनाने […]

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड के 34 नए मामले

July 22, 2021 20:36

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड के 34 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच, 53 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और किसी की मौत नहीं हुई है। राज्य में अब तक कोविड के 8,24,622 मामले सामने आए हैं जिनमें से सक्रिय मामलों की संख्या अब 370 हो गई है. […]

पेगासस मुद्दे पर दोनों सदनों में हंगामा, टीएमसी सांसद ने आईटी मंत्री से छीनकर फाड़ा पेपर

July 22, 2021 19:46

मॉनसून सत्र के दूसरे दिन दोनों ही सदनों में भारी हंगामा हुआ। विपक्ष ने पेगासस रिपोर्ट और नये कृषि कानूनों को लेकर सदन का कार्यवाही में बाधा डाली। इसकी वजह से दोनों सदनों को कई बार स्थगित करना पड़ा। लोकसभा में कृषि कानूनों के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र […]

गुजरात में होंडा के दुपहिया वाहनों की बिक्री 50 लाख यूनिट के पार

July 22, 2021 16:34

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा.ली. (HMSI) ने घोषणा की है कि गुजरात में उसके दुपहिया वाहनों की कुल बिक्री गुरुवार को 50 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई है। होंडा 2 व्हीलर्स ने 2001 में अपने पहले दुपहिया वाहनो के साथ आरम्भ किया और गुजरात में अपने पहले 25 लाख ग्राहकों को […]

अमीर घर पर रहते हैं, गरीब स्वास्थ्य देखभाल पर खर्च से जूझते हैं

July 22, 2021 14:34

ऐसा कहा जाता है कि अधिकांश भारतीयों और गरीबी के बीच बस एक बीमारी की दूरी है, और कोविड ने यह साबित कर दिया है | जुहापुरा के एक ऑटोरिक्शा चालक अकबर मियां (32) दूसरी लहर के दौरान बचत में हुए नुकसान की भरपाई के लिए दिन में लगभग 18 घंटे काम कर रहे हैं। उनकी भतीजी, जो पिछले महीने कोविड से संक्रमित हुई और एक सरकारी अस्पताल से इलाज कराकर लौटी, उसे जल्‍द ही म्‍यूकरमायकोसिस (काली फंगस) का पता चला। इलाज का खर्च तो पूरी तरह से अस्पताल ने ही उठाया,लेकिन अब छुट्टी के बाद दवाओं की लागत अकबर और उसके परिवार की रातों की नींद हराम कर रही है। अकबर ने कहा, “एक महीना हो गया है और वह अभी भी काली फंगस के लिए घर पर इलाज करा रही है। हमें 2 लाख रुपये के करीब उधार लेना पड़ा और अब हम इसे चुकाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’ उन्‍होंने बताया कि कोविड के कारण लगे लॉकडाउन ने उनकी आय को कम कर दिया है क्योंकि अधिक से अधिक लोग अब अपने स्वयं के वाहनों में यात्रा करना पसंद करते हैं। प्रहलाद नगर इलाके में एक कॉफी शॉप की कर्मचारी सुरभि देसाई ने अप्रैल में अपनी मां को कोविड के कारण खो दिया था। उन्होंने कहा, ‘मैं परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य हूं और जहां मैं काम करती हूं, वह बंद चल रहा था और मेरी आय का रास्ता बंद था। मैंने अपनी मां के अंतिम संस्कार के खर्च की व्यवस्था के भी संघर्ष किया।’ दृष्टि परमार (31) और उनकी मां को एक महीने पहले कोविड-19 संक्रमण का पता चला था। जब दृष्टि की मां संक्रमण के कारण अंतिम सांस ले रही थीं, तब दृष्टि म्यूकरमायकोसिस के कारण जबड़े की सर्जरी करा रही थी। द्रष्टि के दूर के रिश्तेदार ने कहा, ‘दृष्टि अब घर में उपचार करा रही हैं। ब्लैक फंगस के इलाज की दवा की कीमत 20,000 रुपये प्रति शीशी और एक टैबलेट स्ट्रिप की कीमत 10,000 रुपये है। अब तक उन्हेंं इन दवाओं की खरीद के लिए प्रति सप्ताह 80,000 से 90,000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। उनके पति इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं और लॉकडाउन के बाद से काम के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके दो छोटे बच्चे हैं। हमें उनकी मदद के लिए एक फंडरेजर शुरू करना पड़ा। गरीब होते गए और गरीब  मार्च 2021 में प्रकाशित यूएस-आधारित फैक्ट-टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के निष्कर्षों के अनुसार, कोविड-19 के कारण आई मंदी की वजह से भारत में गरीब लोगों की संख्या (एक दिन में 2 डॉलर या उससे कम की आय) में 7.5 करोड़ की वृद्धि का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और चीन में वैश्विक आबादी का एक तिहाई है। इनमें से किसी देश में आय वितरण का पैटर्न वैश्विक अर्थव्यवस्था पर एक बड़ा प्रभाव डालता है। भारत के मामले में प्रति दिन 2 डॉलर से कम आय वाले लोगों की संख्या में 7.5 करोड़ की वृद्धि वैश्विक स्तर पर गरीबी में वृद्धि का लगभग 60 प्रतिशत है। प्रवासी मजदूरों पर सबसे ज्यादा असर सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के कंज्यूमर पिरामिड हाउसहोल्ड सर्वे ने अप्रैल और मई, 2021 के दौरान रोजगार पर कोविड -19 के प्रभाव को दिखाया। यह समय पूरे भारत में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के लिए मुश्किल बीता था। अप्रैल-मई में कुल 2.23 करोड़ नौकरियां गईं, जिनमें से 1.72 करोड़ दैनिक वेतन भोगियों की थीं। अहमदाबाद के एक श्रम अधिकार संगठन आजीविका ब्यूरो के अनौपचारिक अनुमानों के अनुसार शहर में 13 लाख सर्कुलर प्रवासी श्रमिक हैं, जो 5 प्रमुख क्षेत्रों – कंस्ट्रक्शन, मैन्यूफैक्चरिंग, होटल व रेस्तरां, हेड लोडिंग और घरेलू कार्यों में कार्यरत श्रमिकों का बड़ा हिस्सा हैं।  संगठन के एक सदस्य ने कहा कि यह आबादी दूसरी लहर के दौरान बुरी तरह प्रभावित हुई। आजीविका ब्यूरो के एक वकील और शोधकर्ता शुभम कौशल ने कहा, ‘हमारे सर्वेक्षण से पता चला है कि शहर में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों की साप्ताहिक कमाई में दूसरी लहर की शुरुआत के बाद आंशिक लॉकडाउन के दौरान 30 प्रतिशत की गिरावट आई। लगभग 60 प्रतिशत ने कहा कि उनके पास कोई पैसा नहीं बचा है। इनमें से 27 प्रतिशत श्रमिकों ने कहा कि उन्हें कोविड -19 संक्रमण सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हैं।’ कौशल ने कहा कि वित्तीय स्थिति इतनी विकट है कि कोविड प्रभावित श्रमिकों को साहूकारों से 10 प्रतिशत या उससे अधिक के ब्याज पर उधार लेने के लिए मजबूर होना पड़ा, ताकि वे स्वास्थ्य देखभाल का खर्च उठा सकें। कौशल ने कहा, ‘कोई यह नहीं मान सकता कि इन श्रमिकों को उचित उपचार भी मिला होगा, क्योंकि इनमें से कई ऐसे निजी स्वास्थ्य पेशेवरों के पास गए, जो कोविड के इलाज में सक्षम नहीं थे। जागरूकता की कमी के कारण इनमें से कई झोलाछाप डॉक्टरों के पास भी गए और उन्होंने उनसे बहुत पैसे वसूले।’

सच की सजा: ‘आज चुप रहे तो बहुत देर हो जाएगी’

July 22, 2021 13:57

दैनिक भास्कर समूह और उत्तर प्रदेश के भारत समाचार चैनल पर गुरुवार सुबह से आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई चल रही है। आयकर विभाग के मुताबिक वित्तीय अनियमितताओं के चलते यह कार्रवाई की गई है। वहीं सोशल मीडिया में इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार कहा जा रहा है। दोनों ही मीडिया संस्थानों पर […]

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोविड के 28 मामले सामने आए

July 21, 2021 19:52

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोविड के 28 मामले सामने आए। 50 लोग डिस्चार्ज हुए और0 लोगों की मृत्यु इसी के साथ कुल मामले 8,24,574, कुल डिस्चार्ज: 8,14,109, सक्रिय मामले: 389व कुल मृत्यु 10,076 हुई ।

सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण

July 23, 2021 18:29

सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का DRDO ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया है.

बड़े दलों के साथ गठबंधन नहीं करेंगे: समाजवादी पार्टी

July 21, 2021 17:42

समाजवादी पार्टी ने फैसला किया है कि बड़े दलों से गठबंधन नहीं होगा। पार्टी छोटे दलों को साथ लेकर चलने का काम करेगी और जिसको भी बीजेपी को हराना है उसके लिए समाजवादी पार्टी के दरवाज़े खुले हैं: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

CBSE ने 12वी कक्षाके परिणाम को अंतिम रूप देनेकी तिथि में किया

July 21, 2021 17:02

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बारहवीं कक्षा के परिणाम को अंतिम रूप देने की अंतिम तिथि 22 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई (शाम 5 बजे) कर दिया है।

भारत में एवियन इन्फ्लूएंजा से हुई पहली मौत

July 21, 2021 14:03

हरियाणा के एक 11 वर्षीय लड़के को 2 जुलाई को दिल्ली में AIIMS में भर्ती कराया गया था, रिपोर्ट के अनुसार उसे ल्यूकेमिया व निमोनिया का पता चला था और मंगलवार को H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा से उसकी की मृत्यु हो गई। पीटीआई द्वारा रिपोर्ट के अनुसार 2021 में भारत में दर्ज की गई यह पहली […]

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42, 015 नए मामले

July 21, 2021 11:09

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,015 नए मामले हुए दर्ज। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 36,977 लोग ठीक हुए और 3,988 लोगों की मौत हुई दर्ज।

क्यूँ है पेगासस जासूसी कांड चिंता का विषय

July 20, 2021 21:31

इजराइली सोफ्टवेयर पेगासस से भारत में जासूसी के आरोपों के बाद आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जासूसी किए जाने वाले नामों की लिस्ट 300 भारतीय लोगों के नंबर होने की बात सामने आई है उसमें पत्रकार, विपक्ष के नेता, आम नागरिक और सरकार के मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। एक तरफ़ सरकार […]