comScore Team VoI, Author at Vibes Of India - 526 का पृष्ठ 355

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

श्रीलंका में 15 साल बाद कैसे शीर्ष से नीचे गिरा राजपक्षे परिवार!

July 15, 2022 16:33

श्रीलंका में हफ्तों से प्रदर्शनकारियों ने “गो होम गोटा” के नारे लगाए। अब राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़ चुके हैं। उनका पहला पड़ाव मालदीव था, वह कल रात वहां पहुंचे। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात उनका अंतिम गंतव्य हो सकता है। राजपक्षे परिवार का पतन आश्चर्यजनक रहा है। यह उस देश में, और विश्व में देखा गया है। विश्लेषकों ने कहा है कि […]

श्रीलंका के अगले राष्ट्रपति की दौड़ में तीन राजनेता सबसे आगे

July 15, 2022 16:02

इस सप्ताह गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) के देश से भाग जाने के बाद, छह बार के प्रधान मंत्री, मुख्य विपक्षी दल के नेता और सत्ताधारी दल के राजनेता श्रीलंका के अगले राष्ट्रपति बनने की होड़ में सबसे आगे हैं। श्रीलंका के संसदीय अध्यक्ष राजपक्षे का आधिकारिक इस्तीफा प्राप्त करने के बाद विधायी निकाय बुलाएंगे और […]

कर्जदारों की जेब होगी ढीली ,एसबीआई ने बढ़ाई कर्ज ब्याज दर

July 15, 2022 14:23

एसबीआई के कर्जदार आज से होम लोन और वाहन ऋण पर अधिक ईएमआई का भुगतान करेंगे क्योंकि बैंक ने एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। एमसीएलआर में बढ़ोतरी के साथ, ताजा और साथ ही मौजूदा ऋणों की उधार दरें अधिक होंगी। मौजूदा ऋण भी एमसीएलआर से जुड़े होते हैं […]

संसद भवन में उपवास ,धरना पर प्रतिबंध से जयराम रमेश नाराज , की सख्त टिप्पणी

July 15, 2022 14:12

संसद भवन में असंसदीय शब्दों को लेकर विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ कि शुक्रवार को राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी एक नये सर्कुलर से विपक्षी दल नाराज है। राज्यसभा संसद तथा पूर्व मंत्री जयराम रमेश ने इस पहल पर कठोर टिप्पणी जतायी है। 18 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र […]

शोक में डूबे डोनाल्ड ट्रंप , पहली पत्नी इवाना का सीढ़ी से गिरने से निधन

July 15, 2022 13:42

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और अरबपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनकी पूर्व पत्नी का न्यूयॉर्क में मैनहट्टन स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। ईवाना की मौत उसके घर में सीढ़ियों से गिरने से हुई थी। […]

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के 61 वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत देश भर से बधाइयो का ताता

July 15, 2022 13:17

मंदिर जाकर मुख्यमंत्री ने की दिन की शुरुआत , कोरोना के तीसरे डोज की कराई शुरुआत गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के 61वें जन्मदिन पर दिन की शुरुआत अड़ालज स्थित त्रिमंदिर जाकर वर्तमान तीर्थकर सीमंधर स्वामी साथी शासन देवी देवताओं तथा नीरू माँ की समाधी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री पटेल ने इस दौरान […]

नवसारी में विनाशकारी बारिश , वायुसेना ने शुरू किया आपरेशन एयर लिफ्ट

July 15, 2022 12:07

.  नवसारी से एयरलिफ्ट कर प्रभावितो को ला रहे है सूरत एयरपोर्ट सूरत में ही पीड़ितों के रहने खाने की व्यवस्था , प्रशासन सचेत नवसारी जिले में विनाशकारी बारिश हुई है. आज के ताजा अपडेट के अनुसार, जिले के सभी तालुकों में 6 इंच से अधिक बारिश हुई है। सुबह 6 बजे समाप्त हुए 24 […]

कनाडा: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए रैंडम कोविड परीक्षण फिर से होगा शुरू

July 15, 2022 11:11

कनाडा सरकार (Canadian government) ने कहा कि वह चार प्रमुख हवाई अड्डों पर हवाई मार्ग से देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के अनिवार्य रैंडम कोविड -19 परीक्षण को फिर से शुरू करेगी। टोरंटो, कैलगरी, वैंकूवर और मॉन्ट्रियल में आने वाले पूरी तरह से टीकाकरण वाले यात्रियों को मंगलवार, 19 जुलाई से रैंडम परीक्षण (random […]

भारतीय मुद्रा के 80 रुपए प्रति डॉलर होने की संभावना, यहां जानें रुपये में गिरावट के पांच कारण

July 15, 2022 10:18

विश्लेषकों और अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि भारतीय मुद्रा (Indian currency) में और ज्यादा गिरावट आने की संभावना है, जिससे विनिमय दर (exchange rate) प्रति अमेरिकी डॉलर 80 से नीचे आ सकती है। जून के महीने के लिए अमेरिका द्वारा मुद्रास्फीति 9.1 प्रतिशत पर रिपोर्ट किए जाने के एक दिन बाद – 1981 के बाद […]

ब्रिटिश पीएम रेस: बोरिस जॉनसन का उत्तराधिकारी बनने की दौड़ में ऋषि सुनकने बनाई बढ़त

July 15, 2022 09:27

कंजरवेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में ऋषि सुनक और पेनी मोर्डंट अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। गुरुवार को टोरी सांसदों के बीच दूसरे राउंट की वोटिंग में सुनक 101 मतों के साथ विजयी रहे। दूसरे राउंड की वोटिंग में सुनक के अलावा वाणिज्य मंत्री पेनी मोर्डंट (83 वोट), विदेश मंत्री लिज ट्रस (64 वोट), पूर्व […]

फोन टैपिंग में ईडी ने एनएसई की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण को गिरफ्तार किया, कोर्ट ने चार दिन की हिरासत में भेजा

July 15, 2022 08:12

नई दिल्लीः नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें गैरकानूनी तरीके से फोन टैपिंग और एक्सचेंज के कर्मचारियों की जासूसी से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली की एक अदालत की तरफ से अनुमित मिलने के बाद ईडी ने पूछताछ के लिए […]

अडानी पोर्ट्स ने गडोक के साथ 1.18 अरब डॉलर में जीती इजराइल के ऐतिहासिक हाइफा पोर्ट की बोली

July 15, 2022 07:58

अरबपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी पोर्ट्स ने गडोट के साथ मिलकर इजराइल के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक हाइफा पोर्ट को खरीदने की बोली जीत ली है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी  ने गुरुवार यानी 14 जुलाई को खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। हाइफा, भूमाध्यसागर के तट पर स्थित इजराइल के सबसे प्रमुख बंदरगाहों में से […]

शिंदे सरकार ने बुलेट ट्रेन को फास्ट लेन पर चलाने के लिए सभी रास्ते साफ किए

July 14, 2022 18:43

फडणवीस- शिंदे सरकार ने 1.1 लाख करोड़ रुपये की मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विकास में तेजी लाने के लिए सभी आवश्यक मंजूरी दे दी है। गुरुवार को राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए सभी मंजूरी दे दी।” […]

100 मिलियन डॉलर जुटा कर फिनटेक स्टार्टअप वनकार्ड बना भारत का 104वें नंबर का यूनिकॉर्न

July 14, 2022 15:38

पुणे स्थित फिनटेक स्टार्टअप वनकार्ड ने नए फंडिंग दौर में लगभग 100 मिलियन डॉलर (लगभग 802 करोड़ रुपये) जुटा लिए हैं। इससे वह यूनिकॉर्न क्लब में प्रवेश कर गया है। नया फंडिंग राउंड, जो स्टार्टअप का सीरीज डी राउंड लगता है, का नेतृत्व सिंगापुर के सॉवरेन फंड टेमासेक ने किया। उसने 375 करोड़ रुपये का निवेश किया है। स्टार्टअप की […]

गुजरात में कोरोना के 24 घंटे में 742 केस दर्ज , सक्रीय मामलों की संख्या 4156

July 13, 2022 22:19

अहमदाबाद में 254 मामले आये सामने , सूरत में भी तेजी से बढ़ रहे हैं केस गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 742 मामले सामने आए हैं. इस बीच अच्छी बात यह है कि आज कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। राज्य में आज 673 लोग कोरोना के इलाज के […]

पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट 20 जुलाई तक रिमांड पर , भाई से गले मिलने पर अदालत ने लगायी फटकार

July 13, 2022 22:01

पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को अहमदाबाद कोर्ट में सुनवाई खत्म होने पर 20 जुलाई की शाम 5 बजे तक के लिए रिमांड पर भेज दिया गया है. अभियोजकों ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। बचाव पक्ष के वकील ने तब अदालत का रुख किया और मांग की कि संजीव भट्ट को पीठ की […]

गुजरात 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 ” की मेजबानी के लिए तैयार है – हर्ष संघवी

July 13, 2022 21:31

तैयारियों के लिए गृह एवं खेल मंत्री हर्ष संघवी की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक 6 शहरों में 34 इनडोर और आउटडोर खेलों में 7 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे खेल के क्षेत्र में अपने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ, गुजरात भारतीय ओलंपिक संघ की सहमति से 27 सितंबर से 10 अक्टूबर, 2022 तक प्रतिष्ठित “36वें […]

WEF के ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स में भारत वैश्विक स्तर पर 135वें स्थान पर

July 13, 2022 21:11

जेनेवा में बुधवार को जारी विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक जेंडर गैप रिपोर्ट 2022 के अनुसार लैंगिक समानता के मामले में भारत 135वें स्थान पर नीचे है । आइसलैंड ने दुनिया के सबसे अधिक लिंग-समान देश के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा, इसके बाद फिनलैंड, नॉर्वे, न्यूजीलैंड और स्वीडन का स्थान है। पिछले […]

नई संसद पर अंकित करने की मांग के साथ गुजरात के दलितों ने बनाया 10 फुट लंबा ‘अस्पृश्यता सिक्का ‘

July 13, 2022 20:53

गुजरात के वयोवृद्ध दलित नेता मार्टिन मैकवान, जो एक अधिकार संगठन नवसर्जन ट्रस्ट चलाते हैं, ने बुधवार को कहा कि समुदाय ने एक अद्वितीय पीतल का सिक्का विकसित किया है जिसमें इस सवाल को उकेरा गया है: “क्या 1947 में अस्पृश्यता मुक्त भारत का सपना 2047 में सच होगा?” मैकवान ने दलित शक्ति केंद्र में […]

गाठिया में रसायन मिलाने वाले व्यापारी को एक साल की जेल ,10 हजार जुर्माना

July 13, 2022 16:57

राजकोट में तीखा गाठिया ( बेसन से बना गुजराती खाद्य पदार्थ ) में रसायन मिलाने के आरोप में दुकान संचालक व्यापारी को एक साल जेल की सजा सुनाई गई है. साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। व्यापारी गाठिया को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमे रंगीन रसायन डालता था । राजकोट […]