D_GetFile

एलन मस्क ने 3 चीजों की मदद से 13 किलो वजन कम किया

| Updated: November 17, 2022 4:55 pm

ट्विटर के नए बास एलन मस्क फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कुछ और है। वजह यह कि उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया है। मस्क ने कहा कि उन्होंने करीब 30 पाउंड यानी लगभग 13.6 किलोग्राम वजन घटा लिया है। यह जानकारी उन्होंने खुद एक ट्वीट के जरिये दी है।

दरअसल यह ट्वीट उन्होंने एक ट्विटर यूजर के जवाब में किया। ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘आपने बहुत वजन कम कर लिया है एलन। शानदार काम जारी रखें।’ इसके जवाब में अरबपति कारोबारी ने दो तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इनमें अपने घटे हुए वजन को दिखाया है। फिर लिखा- ’30 पाउंड कम।’

वहीं, एक अन्य यूजर ने मस्क से पूछा कि सबसे ज्यादा फर्क किससे पड़ता है।  इसका जवाब दिया, ‘भूखे रहना, डायबिटीज की दवा ओज़ेम्पिक / वेगोवी (Ozempic/Weg) और कोई स्वादिष्ट भोजन नहीं खाना- इनका ध्यान रखता हूं।’ उन्होंने बताया कि वजन घटाने का उनका राज यही है।

 इससे पहले अक्टूबर में भी मस्क ने खुद को फिट रखने का राज बताया था। वह 51 वर्ष की उम्र में काफी फिट दिखते हैं। उन्होंने कहा था कि मेरे फिट रहने के पीछे का रहस्य इंटरमिटेंट फास्टिंग है। अक्टूबर में उनसे किसी ट्विटर यूजर ने पूछा था कि फिट रहने के लिए आप क्या करते हैं। इस पर मस्क ने कहा था कि खाने पर काबू। मस्क ने केवल एक शब्द ट्वीट किया, और लिखा, ‘ फास्टिंग या भूखे रहना।’

गौरतलब है कि एलन मस्क वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाते हैं। इसे उन्होंने  एक दोस्त से सीखा था। सितंबर में एलन मस्क ने कहा था कि इसके जरिये उन्होंने 9 किलो वजन घटाया है। उन्होंने कहा था कि वजन घटाने के बाद वह काफी स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

Also Read:https://www.vibesofindia.com/hi/gujarat-elections-congress-gives-chance-to-rashmita-chauhan-from-godhra/

Your email address will not be published. Required fields are marked *