जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी , पीएम मोदी ने जताया दुःख -

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी , पीएम मोदी ने जताया दुःख

| Updated: July 8, 2022 12:20

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी गई है। यह घटना उस वक्त हुई जब वो जापान के नारा सिटी में भाषण दे रहे थे। 67 वर्षीय शिंजो आबे का हार्ट फेल हो गया है और उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। डाक्टरों को उनके बचने की उम्मीद काफी कम है। वहीं, गोली मारने के आरोप में 41 वर्षीय व्यक्ति तेत्सुया यामागामी को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुख जताते हुए कहा, “मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।”

जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को गोली मारने से संबंधित मामले में पुलिस ने नारा सिटी में 41 वर्षीय पूर्व मिलिट्री मैन यामागामी तेत्सुया को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। इसके साथ ही एक बंदूक भी ज़ब्त की गई है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था।बता दें कि जिस संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है उसको लेकर रॉयटर्स ने जापान स्थित फ़ूजी टीवी के हवाले से कहा है कि वो जापान की पूर्व समुद्री सेना का सदस्य है।

वहीं व्हाइट हाउस ने इस हमले पर कहा, “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के ख़िलाफ़ हिंसक हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं। हम रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं हमारी संवेदनाएं हैं।”

“यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने एक बयान में हमले की निंदा करते हुए कहा, “यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम वो सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं… इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।”

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके ठीक होने की प्रार्थना करता हूं और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।व्हाइट हाउस ने कहा, “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के ख़िलाफ़ हिंसक हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं।

हम रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं हमारी संवेदनाएं हैं।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुख जताते हुए कहा, “मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं।

हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।”बता दें कि जापान को दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माना जाता है। यहां बंदूक नियंत्रण के सख्त कानून लागू हैं। ऐसे में पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हुआ यह हमला हैरान करने वाला है।

बता दें कि जिस संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है उसको लेकर रॉयटर्स ने जापान स्थित फ़ूजी टीवी के हवाले से कहा है कि वो पूर्व समुद्री आत्मरक्षा बल का सदस्य है।

ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन ने आखिरकार दिया इस्तीफा , लगातार मंत्री दे रहे थे इस्तीफ़ा

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d