लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ की टीम जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकटों से हराया। टीम ने 150 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आयुष ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर विजयी छक्का लगाया। लखनऊ ने सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स को 3 मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।
आईपीएल का 15वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बनाकर लखनऊ को जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य दिया। पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स को तेज शुरुआत दी और 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने शानदार शुरुआत की। इस बीच पारी के 5वें ओवर में क्विंटन डिकॉक ने एनरिक नोर्टिया के ओवर में लगातार 3 चौके लगाए। इतना ही नहीं, उन्होंने इस ओवर में डीप स्क्वेयर लेग पर शानदार छक्का लगाया।
दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बनाए और लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य मिला। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 34 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 39 और सरफराज खान ने 36 रन बनाए और दोनों नाबाद लौटे। पंत और सरफराज ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 75 रन की साझेदारी की। लखनऊ के लिए स्पिनर रवि बिश्नोई ने 22 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि कृष्णप्पा गौतम ने 1 विकेट पर 1 विकेट लिया।लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।
IPL 2022 -गुजरात ने की जीत के साथ शुरुआत ,लखनऊ को पांच विकेट से हराया