D_GetFile

तवांग में सैनिकों की भिड़ंत के हफ्तों बाद चीन बोलाः भारत के साथ संबंधों के लिए तैयार हैं

| Updated: December 25, 2022 5:07 pm

भारत के साथ संबंधों को स्थिर और मजबूत करने के लिए चीन तैयार है। यह बात रविवार को विदेश मंत्री वांग यी ने कही है। यह जानकारी चीनी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई है। इसके अनुसार, वह भारत के साथ चीन के संबंधों को लेकर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान वांग ने कहा, “चीन और भारत ने राजनयिक और मिलिट्री चैनलों के माध्यम से कम्युनिकेशन बनाए रखा है। दोनों ही देश सीमाई क्षेत्रों में स्थिरता बनाए रखने के लिए अडिग हैं। हम साथ काम करने के लिए तैयार हैं। चीन-भारत संबंध स्थिर और मजबूत विकास की दिशा में हैं।”

यह बयान अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को हुई आमने-सामने होने भिड़ंत के बाद आया है। झड़प के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय  ने कहा था कि दोनों देशों ने 20 दिसंबर को चुशूल-मोल्दो सीमा पर कोर कमांडर स्तर की बैठक के 17वें दौर का आयोजन किया। इसमें सीमा पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर सहमति बनी।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया “अंतरिम रूप से दोनों पक्ष पश्चिमी क्षेत्र में जमीन पर सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने पर राजी हो गए हैं।” बयान के मुताबिक, दोनों पक्ष निकट संपर्क में रहने और सैन्य एवं राजनयिक चैनलों से बातचीत बनाए रखने और जल्द से जल्द बाकी मुद्दों को भी आपसी स्तर पर बातचीत से ही सुलझाने पर सहमत हुए हैं।

और पढ़ें: विशेषज्ञों ने कहा- सिखाएंगे नहीं, तो जंगल और वन्यजीवों के लिए बात नहीं करेगी अगली पीढ़ी

Your email address will not be published. Required fields are marked *