comScore भारत - 28 का पृष्ठ 2 - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

सुप्रीम कोर्ट में बड़े न्यायिक बदलाव: केंद्र सरकार ने दी 5 नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी, शीर्ष अदालत को मिले नए चेहरे

June 1, 2026 13:23

देश की सर्वोच्च अदालत में न्याय व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और एक वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। इस महत्वपूर्ण फैसले की […]

भारत में ग्लोबल फूड ब्रांड्स का स्वाद अलग क्यों होता है?

May 28, 2026 19:04

दिल्ली, लंदन या टोक्यो के किसी भी सुपरमार्केट में जाएं और किसी भी ग्लोबल ब्रांड का कोई पैक्ड उत्पाद उठाएं, जैसे कि चॉकलेट बार, कोल्ड ड्रिंक या ब्रेकफास्ट सीरियल। इनकी पैकेजिंग और ब्रांडिंग बिल्कुल एक जैसी दिखती है और स्वाद व सुविधा का दावा भी हर जगह समान होता है। लेकिन लेबल को ध्यान से […]

एंटी-डंपिंग ड्यूटी लागू करने से भारत को सालाना 28,540 करोड़ रुपये की बचत हो सकती है: सी-डेप रिपोर्ट

May 26, 2026 17:29

नई दिल्ली। भारत में एंटी-डंपिंग ड्यूटी को उचित तरीके से लागू करने पर देश को सालाना 28,540 करोड़ रुपये (3 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के विदेशी मुद्रा भंडार की बचत हो सकती है। इसके साथ ही, इससे 70,000 करोड़ रुपये के घरेलू निवेश को भी बढ़ावा मिल सकता है। यह महत्वपूर्ण जानकारी सेंटर फॉर डोमेस्टिक इकोनॉमी […]

पीपावाव पोर्ट विवाद और भारत में पर्यावरण लोकतंत्र की स्थिति

May 26, 2026 14:53

हाल ही में मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने खुली अदालत में टिप्पणी की थी कि पर्यावरणविदों ने शायद ही कभी किसी परियोजना का स्वागत किया हो, वे हमेशा आपत्तियां ही जताते हैं। उनके इस बयान ने कई लोगों को निराश किया है। माना जा रहा है कि इस टिप्पणी ने जनहित से जुड़े पर्यावरणीय मामलों […]

महंगाई का महाप्रहार: 14 दिन में चौथी बार भड़के पेट्रोल-डीजल के दाम, एक ही झटके में ₹2.71 तक महंगा हुआ तेल

May 25, 2026 12:08

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार लगातार जारी है। सोमवार को ईंधन की कीमतों में एक बार फिर से भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। बीते दो सप्ताह से भी कम समय में यह लगातार चौथी बढ़ोतरी है। इस ताज़ा वृद्धि […]

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल: महीने में तीसरी बार बढ़े दाम

May 23, 2026 13:41

शनिवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 1 रुपये से कम की बढ़ोतरी की है। इस महीने में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। ईरान संघर्ष की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, […]

“कॉकरोच” से काउंटरकल्चर तक: भारत के राजनीतिक तंत्र के खिलाफ Gen Z का वायरल विद्रोह

May 21, 2026 17:56

सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी ने कैसे एक पूरी पीढ़ी की निराशा को एक वायरल राजनीतिक आंदोलन में बदल दिया? जानिए कैसे इसके संस्थापक अब इसे उसी व्यवस्था का हिस्सा बनने से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसे चुनौती देने के लिए उन्होंने इस सफर की शुरुआत की थी। कुछ समय पहले तक अभिजीत […]

भारत में कॉकरोच जनता पार्टी का ‘एक्स’ हैंडल ब्लॉक, इंस्टाग्राम पर करोड़ों फॉलोअर्स के साथ बनी नई राजनीतिक चर्चा

May 21, 2026 17:39

भारत के सबसे तेजी से वायरल होने वाले राजनीतिक व्यंग्य आंदोलन, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) का एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इस कार्रवाई के पीछे एक “कानूनी मांग” का हवाला दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब यह इंटरनेट आधारित […]

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी पहुंची गुजरात: एक पुराना सवाल, आखिर भारतीय लोकतंत्र किसके लिए काम करता है?

May 19, 2026 16:30

नरेंद्र मोदी सरकार के ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (एक देश, एक चुनाव) प्रस्ताव की समीक्षा कर रही संयुक्त संसदीय समिति (JPC) इस वक्त गुजरात में है। यह राज्य मजबूती से इस अवधारणा का समर्थन करता है। परामर्श स्थल के रूप में गुजरात का महत्व सिर्फ इसलिए नहीं है, बल्कि इसलिए भी है क्योंकि यह प्रस्ताव […]

डॉलर के मुकाबले 100 के करीब पहुंच रहा रुपया, नीतिकारों को सता रहा पिछली गलतियों का डर

May 18, 2026 14:20

पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण पूंजी खाते पर भारी दबाव है। इस बीच, नई दिल्ली और मुंबई में नीतिकारों के बीच इस बात पर गहरी चर्चा हो रही है कि 2025 की शुरुआत से रुपये में आई भारी गिरावट के पीछे कहीं इसे कृत्रिम रूप से स्थिर रखने की पिछली नीतियां तो […]

नीट पेपर लीक: सबसे पहले मामला उठाने वाले शिक्षक ने अपनी शिकायत में क्या लिखा था?

May 14, 2026 13:06

3 मई की शाम को सीकर में रहने वाले एक शिक्षक को उनके मकान मालिक से एक हस्तलिखित ‘गेस पेपर’ मिला था। मकान मालिक को यह पेपर केरल में रहने वाले उनके बेटे ने भेजा था और उन्होंने शिक्षक से पूछा कि क्या यह पेपर वाकई में असली है। नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा खत्म […]

पेपर लीक के आरोपों के बाद NEET-UG 2026 रद्द, देश भर में छात्रों का भारी हंगामा

May 12, 2026 15:33

हाल के वर्षों के सबसे बड़े परीक्षा विवादों में से एक में, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा बीते 3 मई को आयोजित की गई थी। प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा की गई जांच रिपोर्ट के बाद यह […]

विजय से पहले राजाजी: जब आज़ाद भारत में पहली बार सामने आया था खंडित जनादेश

May 12, 2026 12:27

तमिलनाडु में पिछले कुछ दिनों से भारी राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिल रही है। हाल ही में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने अभिनेता से राजनेता बने विजय को बहुमत साबित करने के लिए कहा था। विजय की पार्टी ‘तमिझगा वेत्री कड़गम’ (TVK) सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। शुरुआत में ऐसा लगा कि उनके […]

शेयर बाजार में कोहराम: 1100 अंक टूटा सेंसेक्स, उधर ‘बचत’ की अपील के बाद प्राइवेट जेट से गुजरात पहुंचे पीएम मोदी

May 11, 2026 12:47

भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार का दिन एक बड़े झटके के साथ शुरू हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,100 से अधिक अंक लुढ़ककर 76,226 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 भी 314 अंक गिरकर 23,862 पर पहुंच गया। इस […]

गृह मंत्रालय ने मोहन भागवत की सुरक्षा पर होने वाले खर्च का खुलासा करने से किया इनकार

May 9, 2026 14:41

रिपोर्ट- अंकित राज आरटीआई के जवाब में, जहां मंत्रालय ने सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी चिंताओं का हवाला दिया, वहीं सीआईएसएफ ने यह कहते हुए विवरण साझा करने से इनकार कर दिया कि वह इस कानून के दायरे से छूट प्राप्त संगठन है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा पर केंद्र सरकार कितना […]

भारत की 2036 ओलंपिक मेजबानी की उम्मीदों को झटका, डोपिंग के कारण एएफआई को किया गया ‘डाउनग्रेड’

April 21, 2026 13:09

भारत की 2036 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी को एक बड़ा झटका लग सकता है। वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा स्थापित एक स्वायत्त संस्था, एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) बोर्ड ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) को डाउनग्रेड कर दिया है। यह कदम देश के एथलीटों में डोपिंग के ‘बेहद उच्च’ जोखिम को लेकर जताई गई चिंताओं के […]

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, 12 साल में पहली बार मोदी सरकार को झटका

April 17, 2026 22:51

संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए सीटों के आरक्षण से जुड़े संशोधित कानून, लोकसभा के विस्तार और नए सिरे से परिसीमन को लेकर सरकार को शुक्रवार को एक बड़ा झटका लगा। लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 यानी महिला कोटा बिल गिर गया है। इस विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध […]

कमजोर रुपये ने बिगाड़ा खेल: 5वें से छठे पायदान पर खिसका भारत, जानिए कब करेगा ‘टॉप-3’ में वापसी

April 16, 2026 20:50

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज विकास दर हासिल करने के बावजूद, भारत की रैंकिंग में पिछले साल के मुकाबले एक पायदान की गिरावट आई है। साल 2025 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार […]

महिला आरक्षण लागू करने की दिशा में बड़ा कदम: लोकसभा सीटें 816 करने का प्रस्ताव, 2011 की जनगणना बनेगी आधार

March 24, 2026 15:07

महिला आरक्षण कानून को जल्द से जल्द जमीन पर उतारने की दिशा में सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। एक शुरुआती पहल के तहत सरकार ने लोकसभा और विधानसभा की सीटों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया है। सबसे खास बात यह है कि राज्यों के बीच मौजूद सीटों का वर्तमान अनुपात पहले की […]

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026: लगातार नौवें साल फिनलैंड बना दुनिया का सबसे खुशहाल देश, भारत अभी भी नेपाल और पाकिस्तान से पीछे

March 20, 2026 17:19

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर ने बहुप्रतीक्षित ‘वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026’ जारी कर दी है। इस ताज़ा अध्ययन के अनुसार, फिनलैंड ने लगातार नौवें साल दुनिया के सबसे खुशहाल देश का ताज अपने नाम किया है। नॉर्डिक देशों का प्रदर्शन इस बार भी बेहद शानदार रहा है। आइसलैंड, डेनमार्क, स्वीडन और नॉर्वे जैसे फिनलैंड […]