जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या , भारत में 1 दिन का ............

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या , भारत में 1 दिन का राष्ट्रीय शोक

| Updated: July 8, 2022 18:00

प्रधानमंत्री समेत देश के राजनेताओं ने जताया शोक , भारत के साथ थे गहरे संबंध

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गई है। जापान की नारा सिटी में वह भाषण दे रहे थे और इसी दौरान वह गोली लगने के कारण गिर गए थे। हालांकि बाद में इसकी पुष्टि हो गई कि उन्हें गोली मारी गई है। जापान के अधिकारियों ने शिंजो आबे के निधन की पुष्टि की है। गोली उनके सीने में मारी गई थी।

मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने शिंजो आबे की मौत पर ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। शिंजो आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।”


पीएम मोदी ने ट्वीट कर एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया। उन्होंने ट्वीट कर बताया, “पूर्व प्रधानमंत्री आबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।”बता दें कि शिंजो आबे को गोली मारने के आरोप में नारा शहर के रहने वाले एक 41 वर्षीय व्यक्ति तेत्सुया यामागामी को गिरफ्तार किया गया है। जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने मौके से एक बंदूक भी जब्त की है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था। जापानी मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि संदिग्ध, 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया, समुद्री आत्मरक्षा बल का पूर्व सदस्य है।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8.29 बजे) की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 67 वर्षीय शिंजो आबे शहर की एक सड़क पर भाषण दे रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी , पीएम मोदी ने जताया दुःख

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d