comScore भारतीय संदर्भ - 93 का पृष्ठ 30 - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

इसरो ने Oceansat सहित 8 अन्य उपग्रह किए लॉन्च

November 26, 2022 18:10

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) इसरो के वैज्ञानिकों ने शनिवार को श्रीहरिकोटा (Sriharikota) के स्पेसपोर्ट से पीएसएलवी-सी54 रॉकेट (PSLV-C54 rocket) पर पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (Earth Observation Satellite), ओशनसैट (Oceansat), और आठ अन्य उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए उलटी गिनती शुरू की। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) की 56वीं उड़ान के लिए 25.30 […]

राजस्थान की महिला सरपंच ने लड़कियों के कल्याण हेतु अपना वेतन किया दान

November 26, 2022 18:02

राजस्थानी महिला सरपंच (woman sarpanch), नीरू यादव, लड़कियों को स्कूल और खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद करके उन्हें सशक्त बनाने के मिशन पर हैं, और वह अपना वेतन इस उद्देश्य में दान करती हैं। अक्टूबर 2020 में सरपंच बनने के बाद से, नीरू यादव अपना वेतन बालिकाओं के लिए दान कर रही है […]

मनरेगा की प्रभावशीलता को देखने के लिए सरकार ने बनाया पैनल

November 26, 2022 17:50

केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act) मनरेगा योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा करने, विशेष रूप से गरीबी उन्मूलन उपकरण के रूप में कार्यक्रम की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए एक समिति का गठन किया है। पूर्व ग्रामीण विकास सचिव अमरजीत सिन्हा (former Rural […]

National Constitution Day: जानें कब और क्यों मनाया जाता है!

November 26, 2022 17:34

भारत के संविधान (constitution of India) की प्रस्तावना उन आदर्शों का प्रतीक है जिन्हें संविधान (constitution) के संस्थापकों ने प्राप्त करना चाहा। यह संविधान (constitution) के परिचय का एक संक्षिप्त विवरण है जो संविधान (constitution) के मार्गदर्शक सिद्धांतों को निर्धारित करता है। यह उन लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को भी प्रदर्शित करता है जिनके […]

जख्म, जो कभी नहीं भरेगा‘: मुंबई में 4 दिनों का आतंक26/11 का हमला कैसे हुआ और फिर क्या हुआ

November 26, 2022 14:11

भारत के इतिहास में 26/11 अब एक काले दिन के रूप में दर्ज हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले आतंकवादी हमलों की एक सीरीज के रूप में। मुंबई में 26  नवंबर 2008 को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, ओबेरॉय ट्राइडेंट, ताज पैलेस और टॉवर पर एक साथ आतंकी हमला हुआ था। 29 नवंबर 2008 को हमले के आखिरी […]

अडाणी गुजरात में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में करेंगे 4 अरब डॉलर का निवेश, अंबानी से मुकाबले से इनकार

November 25, 2022 20:43

अहमदाबाद के अरबपति गौतम अडाणी ने गुजरात में 4 बिलियन डॉलर की एक महत्वाकांक्षी पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट का खुलासा किया है। एशिया के सबसे अमीर 60 वर्षीय अडाणी ने ग्रुप की देखरेख वाले हवाई अड्डों का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को अडाणी ग्रुप की अन्य सेवाओं से जोड़ने के लिए सुपर ऐप (super app)  लांच […]

समलैंगिक विवाह को स्पेशल मैरिज एक्ट में शामिल करने पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

November 25, 2022 19:36

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को विशेष विवाह अधिनियम (Special Marriage Act) के तहत समलैंगिक (same-sex) विवाह की अनुमति देने की दलीलों पर सरकार से जवाब मांगा। 1954 का विशेष विवाह कानून उन जोड़ों के लिए विवाह की अनुमति देता है, जो अपने पर्सनल लॉ के तहत शादी नहीं कर सकते। सुप्रीम कोर्ट ने  अटार्नी जनरल को भी […]

राजस्थान सरकार ने ग्रामीण पर्यटन योजना और बेघर उत्थान एवं पुनर्वास नीति के लिए दी मंजूरी

November 25, 2022 16:49

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट (Rajasthan Cabinet) ने गुरुवार को राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य सिविल सेवा (पूर्व सैनिकों का समावेश) नियमों में संशोधन सहित कई अहम फैसले लिए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकार ने राजस्थान बेघर उत्थान एवं पुनर्वास नीति (Rajasthan Homeless Upliftment […]

जीन के नए वर्जन से राजस्थान के बाहर भी बढ़ाई जा सकती है सारंग यानी बस्टर्ड की आबादी

November 25, 2022 15:31

वन्यजीव (Wildlife) वैज्ञानिकों ने राजस्थान के बाहर अंतिम जीवित ग्रेट इंडियन वस्टर्ड (great Indian bustards) यानी सारंग की आबादी बढ़ाने वाले जीन (genes) के अनूठे वर्जन की खोज की है। इसकी मदद से इस पक्षी को विलुप्त (extinction) होने से बचाया जा सकता है। इसलिए वैज्ञानिकों बस्टर्ड प्रजनन (breeding) कार्यक्रम में इसे शामिल करने की सिफारिश की है। बस्टर्ड के आनुवंशिक (genetic) अध्ययन […]

एक गद्दार कभी सीएम नहीं बन सकता: अशोक गहलोत

November 25, 2022 15:21

सचिन पायलट (Sachin Pilot) के खिलाफ अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का गुस्सा एक बार फिर खुलकर सामने आया है। साथी कांग्रेस नेता (Congress leader) की तीखी आलोचना में, राजस्थान के मुख्यमंत्री (Rajasthan chief minister) ने गुरुवार को एनडीटीवी के साथ एक साक्षात्कार के दौरान पायलट को “गद्दार” कहा। उन्होंने कहा, “एक गद्दार मुख्यमंत्री नहीं हो […]

जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक, विरोध के बाद फैसला वापस

November 25, 2022 15:14

दिल्ली की जामा मस्जिद (Jama Masjid), जिसने घोषणा की थी कि वह अपने परिसर में किसी भी लड़की या लड़कियों के समूह के प्रवेश को प्रतिबंधित कर रही है, ने गुरुवार को निर्णय वापस ले लिया। राज निवास (Raj Niwas) के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली के लेफ्टिनेंट-जनरल (Delhi Lieutenant-General) विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar […]

न्यायिक समीक्षा से ऊपर कोई कानून नहीं: पूजा स्थल कानून पर बोले केंद्रीय गृह मंत्री शाह

November 25, 2022 12:04

पूजा स्थल कानून (Worship Act), 1991 पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए कहा है, लेकिन इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोई भी कानून न्यायिक समीक्षा (judicial scrutiny) से ऊपर नहीं है। 15 अगस्त, 1947 के सभी पूजा स्थलों के चरित्र को खत्म कर देने वाले पूजा स्थल कानून पर […]

‘छोटा कार्यकाल’: 26 साल में अगर मुख्य चुनाव आयुक्त 15 बने, तो सुप्रीम कोर्ट ने 24 साल में 22 सीजेआई देखे

November 24, 2022 15:29

नई दिल्लीः पिछले 26 वर्षों में 15 मुख्य चुनाव आयुक्तों (Chief Election Commissioners) की नियुक्ति अगर ‘परेशान करने वाली बात’ है, तो सुप्रीम कोर्ट को देश के 22 मुख्य न्यायाधीशों (CJI) की नियुक्ति पर भी नज़र डालनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट बनने के बाद यानी 1950 से 48 वर्षों तक 28 सीजेआई ही बने थे, जबकि पिछले 24 वर्षों में […]

रिपोजिटरी से हेल्थ प्रोफेशनल्स का डेटा एकत्र करें: बीमाकर्ताओं को IRDAI का निर्देश

November 24, 2022 12:17

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (Insurance Regulatory and Development Authority of India) IRDAI ने बीमा कंपनियों (insurance companies) को स्वास्थ्य नीतियों को जारी या नवीनीकृत करते समय सत्यापन के लिए एक रिपॉजिटरी से मेडिकल प्रैक्टिशनर्स की पहचान (ID) प्राप्त करने की सलाह दी है। नई प्रणाली से देश भर में आउट पेशेंट उपचार (outpatient […]

बिसलेरी होगी टाटा की, 7000 करोड़ में होगा सौदा

November 24, 2022 12:07

सॉफ्ट ड्रिंक के ब्रांड थम्स अप, गोल्ड स्पॉट लिम्का, कोका-कोला को बेचने के लगभग तीन दशक बाद रमेश चौहान बिसलेरी इंटरनेशनल (Bisleri International) को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) के हाथों  6,000 से 7,000 रुपये करोड़ में बेच रहे हैं। हालांकि, करार के तहत मौजूदा मैनेजमेंट दो साल तक जारी रहेगा। बिसलेरी भारत की सबसे बड़ी पैकेज्ड वॉटर कंपनी है। 82 वर्षीय चौहान की तबीयत इन दिनों में […]

मुंबई और आसपास के इलाकों में खसरा का प्रकोप: एक महीने में 13 मौतें

November 24, 2022 11:50

पिछले महीने में 13 मौतों और मामलों में तेजी से वृद्धि के साथ, मुंबई (Mumbai) और उसके आसपास के क्षेत्रों में खसरा का प्रकोप (measles outbreak) देखा जा रहा है। बुधवार तक, शहर में 233 पुष्ट मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से 200 से अधिक पिछले दो महीनों में दर्ज किए गए थे। यह […]

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त के चयन में हस्तक्षेप नहीं कर सकती न्यायपालिका: सरकार

November 24, 2022 10:12

केंद्र ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयुक्तों (ECs) की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया और योग्यता पर “संविधान की चुप्पी” (silence of the Constitution) संबंधी सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का विरोध किया है। सीईसी और ईसी की नियुक्त करने के अपने अधिकार का मजबूती से बचाव करते हुए सरकार ने कहा कि संवैधानिक चुप्पी की भरपाई […]

Amazon, Flipkart, Zomato सभी पेड रिव्यू का करेंगे खुलासा, सरकार ने नए मानदंडों की घोषणा की

November 22, 2022 19:04

अमेज़ॅन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) जैसे ई-कॉमर्स दिग्गजों को अपने प्लेटफॉर्म पर आपूर्ति की गई वस्तुओं और सेवाओं की सभी compensated consumer ratings का स्वेच्छा से खुलासा करना होगा, क्योंकि सरकार नकली समीक्षाओं से निपटने और उपभोक्ताओं को सूचित निर्णय लेने में सहायता करने के लिए नए नियम बना रही है। हालांकि, सरकार ने समीक्षाओं […]

आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं हैं तो मार्च 2023 के बाद हो जाएंगे अमान्य

November 22, 2022 18:38

भारत में रोजमर्रा की जिंदगी के लिए, आधार (Aadhar) ने फोटो आईडी सत्यापन के लिए मतदाता कार्ड (voter card) की जगह ले ली है, चाहे वह नया सिम कार्ड खरीदने के लिए हो या रेलवे पास प्राप्त करने के लिए। लेकिन एक अनिवार्य दस्तावेज के रूप में इसकी स्थिति पर अदालत में सवाल उठाया गया […]

8 लाख रुपये से कम आमदनी वालों को मिले इनकम टैक्स की छूट, मद्रास हाई कोर्ट में याचिका

November 22, 2022 20:29

मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने 103वें संवैधानिक संशोधन की वैधता (validit) को बनाए रखने वाले सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले को देखते हुए टैक्स के लिए बेस इनकम के तौर पर 2.5 लाख के निर्धारण को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है। बता दें कि संविधान के 103वें संशोधन में 7,99,999 […]