comScore समाचार - 394 का पृष्ठ 227 - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

अहमदाबाद : सुप्रीम कोर्ट में केस जीतकर तीन प्रतिष्ठित क्लब ने वापस करवायी GST

September 22, 2022 17:05

अहमदाबाद शहर में तीन प्रमुख सामाजिक क्लबों के प्रशासकों द्वारा छेड़ी जा रही कानूनी लड़ाई सर्वोच्च न्यायालय में समाप्त हुई, जिसने सेवा कर विभाग को 2017 तक एकत्रित जीएसटी को वापस करने का निर्देश दिया। Ahmdabad के तीन क्लब 2005 से सेवा कर के पैसे की वसूली की कोशिश कर रहे थे। 2005 और 2017 […]

सामाजिक सौहार्द के लिए नजीब जंग, कुरैशी और अन्य ने की आरएसएस प्रमुख के साथ चर्चा

September 22, 2022 14:33

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS ) समुदायों के बीच की खाई को पाटने के लिए काम कर रहा है। इसे देखते हुए पांच मशहूर मुस्लिम बुद्धिजीवियों (intellectuals) ने हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर इस मुद्दे के समाधान के तरीकों पर चर्चा करने के लिए बैठक का अनुरोध (requesting a meeting) किया था। इनमें दिल्ली […]

2014 के बाद से नेताओं के खिलाफ चार गुणा बढ़े ईडी के मामले, इनमें से 95% नेता विपक्ष के

September 21, 2022 17:57

महाराष्ट्र के शिवसेना नेता संजय राउत से लेकर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी तक, कई विपक्षी नेता इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्त में हैं। ईडी ने पिछले दिनों कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की थी। उस दौरान से ही कांग्रेस समेत […]

भरूच में कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत 300 मुस्लिम भाजपा में शामिल

September 21, 2022 17:53

सूरतः कांग्रेस के पुराने गढ़ भरूच के विभिन्न गांवों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित 300 से अधिक मुस्लिम भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा विधायक अरुणसिंह राणा ने सोमवार को बंबूसर गांव के सरपंच गुलाम पटेल समेत नए सदस्यों का भगवा दुपट्टा ओढ़कर स्वागत किया। राणा ने कहा, “मैं रोमांचित हूं, क्योंकि मुसलमान भी भाजपा […]

किसानों को प्राकृतिक आपदा से तीन साल में 6622 करोड़ की मदद की गई – राघव जी पटेल 

September 21, 2022 17:02

14 वीं गुजरात विधानसभा के अंतिम सत्र में हंगामेदार शुरुआत के बाद कृषि मंत्री राघवजी पटेल ने एक प्रश्न के ज़वाब में सदन को बताया कि तीन साल में प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को 6662 करोड़ की मदद की गई है। विधायक शशीकांत पंड्या ने बनासकांठा और जामनगर जिला में अतिभारी बारिश से हुए […]

मालधारियों की आपत्ती के बाद आवारा पशु अधिनियम सर्वसम्मति से वापस

September 21, 2022 16:49

चुनावी वर्ष में गुजरात विधानसभा सभा  के अंतिम सत्र में राज्य सरकार ने गुजरात शहरी क्षेत्र में पशु नियंत्रण विधायक वापस ले लिया। पशु नियंत्रण विधेयक गुजरात सरकार ने उच्च न्यायालय के दखल के बाद पिछले सत्र में लाया था लेकिन पशुपालकों मुख्यत मालधारी, भरवाड़, रबारी समाज सामूहिक तौर से विरोध पर उतर आया था […]

चाय बेचने वाले एक और गुजराती ने किया कमाल, इस बार ऑस्कर में पहुँचा

September 21, 2022 12:00

सौराष्ट्र के दूर है खिजड़िया गांव। वहां रहता था नलिन नाम का बड़े सपनों वाला एक छोटा लड़का। पढ़ाई से थी उसे नफरत। लेकिन अमरेली के बाहर खिजड़िया रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने में पिता की मदद करता। वह फिल्मों का बड़ा शौकीन था। इस क्षेत्र में अभी भी फिल्मों को फिल्लम ही कहा जाता […]

अंत तक साथ देने वाली वफादार दोस्त; विंडसोर में महारानी एलिजाबेथ की कोरगिस कर रही थीं उनका इंतजार

September 20, 2022 15:54

महारानी एलिजाबेथ के जीवन में दो बड़े शौक कुत्ते और घोड़े थे। यह शायद आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए, कि उनके अंतिम संस्कार के शव यात्रा में उनकी प्यारी कोरगिस और एम्मा उनकी अंतिम यात्रा में शामिल थी। सैंडी और मुइक, जो अब प्रिंस एंड्रयू की देखरेख में थे, अपने नए मालिक के साथ […]

ईसाई और इस्लाम में धर्मान्तरित अनुसूचित जातियों की स्थिति का अध्ययन करने के लिए सरकार करेगी  टीम गठित

September 20, 2022 13:19

केंद्र सरकार ने अनुसूचित जातियों के सदस्यों, या दलितों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए एक राष्ट्रीय आयोग का गठन करने के लिए तैयार है, जो हिंदू, बौद्ध और सिख धर्म के अलावा अन्य धर्मों में परिवर्तित हो चुके हैं। इस तरह के एक आयोग के गठन के प्रस्ताव पर केंद्र […]

राहुल नहीं, तो अशोक गहलोत का पलड़ा भारी

September 20, 2022 15:29

कई प्रदेश कांग्रेस इकाइयों ने जहां राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित किए हैं, वहीं राहुल ने कथित तौर पर इस पद को लेने से इनकार कर दिया है। वैसे शशि थरूर अगले पार्टी अध्यक्ष के रूप में आंतरिक पार्टी चुनाव लड़ने के लिए तैयार […]

एससी अत्याचार मामलों में अहमदाबाद सबसे ऊपर

September 20, 2022 11:21

अहमदाबाद जिले के वीरमगाम तालुका के काराकथार गांव में पिछले साल एक 22 वर्षीय युवक पर कुछ लोगों ने मूंछें रखने को लेकर  मारपीट की थी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कई लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए अत्याचार के मामलों […]

गुजरात: 10 दिनों के वेलनेस ब्रेक के बाद सी आर पाटिल वापस

September 20, 2022 11:20

गुजरात में चुनाव प्रचार (Election Campaigning) अपने चरम पर पहुंचने से ठीक पहले, गुजरात राज्य भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के कहने पर 10 दिन का ब्रेक लिया। गौरतलब है कि, गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) हैं। गुजरात के सांसद सी आर पाटिल (C R Paatil), जो कि […]

गुजरातियों का नहीं छूट रहा विदेश में बसने का सपना

September 20, 2022 11:08

धार्मिक ग्रंथों की आड़ में नकली पासपोर्ट यूके भेजने के रैकेट का खुलासा यूके में नकली पासपोर्ट से नौकरी और बैंक खाता खुलवाए जा रहे थे यूके में चिराग और अहमदाबाद में विकास मिलकर चला रहे थे रैकेट गिरफ्तारी से बचने के लिए विकास भी यूके भाग गया गुजरातियों में विदेश में बसने का मोह […]

गुजरात के राज्यपाल ने बिना मंजूरी दिए आवारा पशु विरोधी बिल लौटाया

September 20, 2022 10:50

गांधीनगरः राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शहरी क्षेत्रों में गुजरात मवेशी नियंत्रण (रखरखाव) बिल -2022  को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। इसके लिए उन्होंने कथित तौर पर पशु-पालन करने वाले समुदायों के विरोध का हवाला दिया है। यह बिल इस साल की शुरुआत में गुजरात विधानसभा से पारित हुआ था। मामले की जानकारी रखने […]

गुजरात: विपुल चौधरी का महाराष्ट्र के दो बड़े नेताओं से संबंध

September 20, 2022 09:56

अहमदाबाद: 750 करोड़ रुपये के दूधसागर डेयरी घोटाला मामले  में गिरफ्तार पूर्व मंत्री विपुल चौधरी से पूछताछ में महाराष्ट्र के दो नेताओं से उनके कथित संबंध निकले हैं। इस वजह से वे सवालों के घेरे में  आ गए हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी है। गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम ने 15 सितंबर […]

गुजरात: 5 साल तक स्कूल नहीं जाने वाला शिक्षक देगा शिक्षकों को ट्रेनिंग

September 20, 2022 08:49

अहमदाबाद : पांच साल से एक प्राइमरी स्कूल में काम नहीं करने वाले विवादित सरकारी शिक्षक को तरक्की दी गई है। उन्हें गुजरात (Gujarat) शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में संसाधन व्यक्ति के रूप में तरक्की दी गई है। राज्य शिक्षा विभाग से तरक्की पाए शिक्षक भीखा पटेल (Bhikha Patel) को पहले […]

143 ग्रामीण विधानसभा के 14200 गावों में भाजपा करेगी ” नमो किसान पंचायत “

September 19, 2022 20:36

182 एलईडी युक्त ई बाइक के सहारे किसान मोर्चा बनाएगा ग्रामीण क्षेत्रों में पैठ गुजरात विधानसभा चुनाव Gujarat assembly election2022 को भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party किसी तरह से हलके में लेने के मूड में नहीं है। 182 विधायकों वाली गुजरात विधानसभा में शहरी क्षेत्र भाजपा के मजबूत गढ़ हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में […]

गुजरात विधानसभा चुनाव- सियासी नब्ज टटोलने के लिए प्रवासी नेताओं को उतारेगी भाजपा

September 19, 2022 20:44

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिन के गुजरात के दौरे पर जनसंपर्क public election बनाना भाजपा BJP से बेहतर कोई नहीं जानता। यह देखते हुए कि गुजरात चुनाव बस कुछ ही महीने दूर हैं, बीजेपी ने जमीनी स्तर पर लोगों को जोड़ने का कार्यक्रम जोर-शोर से शुरू कर दिया है, हालांकि गुजरात में बीजेपी बहुत सुरक्षित […]

अब तीन राज्य इकाइयां चाहती हैं कि राहुल ही बनें कांग्रेस अध्यक्ष

September 19, 2022 12:14

कांग्रेस(Congress) की राजस्थान इकाई के बाद छत्तीसगढ़ और गुजरात प्रदेश इकाइयों ने भी राहुल गांधी से पार्टी की बागडोर फिर संभालने की अपील करने वालों में शामिल हो गई हैं। बता दें कि नए कांग्रेस अध्यक्ष को चुनने की प्रक्रिया की उलटी गिनती शुरू  हो चुकी है। रविवार को राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस की […]

केरल: ऑटो ड्राइवर ने जीती 25 करोड़ रुपये की लॉटरी

September 19, 2022 11:51

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक 30 वर्षीय ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने 25 करोड़ रुपये की ओणम बंपर लॉटरी  जीती है। श्रीवाराहम के अनूप बी ने शनिवार शाम को ही राज्य में अब तक की सबसे अधिक पुरस्कार राशि वाली लॉटरी के लिए टिकट (TJ750605)- खरीदा था।  लॉटरी खरीदने के लिए उसने अपने दो साल के बेटे अद्वैत के गुल्लक को […]