comScore भारतीय संदर्भ - 93 का पृष्ठ 35 - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

पश्चिम बंगाल में अधिकांश महिलाओं की शादी 21 की उम्र में ही हो गई

September 29, 2022 18:05

पश्चिम बंगाल (West Bengal) और झारखंड (Jharkhand) में अधिकांश महिलाओं की शादी 21 साल की उम्र में हो गई, जबकि जम्मू-कश्मीर में यह अनुपात 2020 में 10% से कम था। जबकि दिल्ली में, 17% से अधिक महिलाओं ने 21 से पहले शादी कर ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) में भी विवाह की उच्चतम औसत आयु […]

पंजाब, गुजरात में हैं बिना फटे बम और बारूदी सुरंगें: कनाडा ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

September 29, 2022 17:10

भारत के लिए एक अद्यतन यात्रा सलाह में, कनाडा ने अपने नागरिकों को पंजाब, गुजरात और राजस्थान सहित कुछ राज्यों का दौरा करते समय उच्च स्तर की सावधानी बरतने की सलाह दी है। कनाडा ने अपने नागरिकों को गुजरात, पंजाब और राजस्थान की यात्रा से बचने की सलाह दी है। यात्रा की सूरत में पूरी सतर्कता (high degree […]

500 रुपये प्रति रात में उत्तराखंड ने पेश किया असली ‘जेल का अनुभव’

September 28, 2022 17:58

यदि आपका ज्योतिषी भविष्यवाणी करता है कि आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति अच्छी नहीं है और आपको जेल जाने की संभावना है, तो चिंता न करें। इसका उपाय आपके हाथ में है। उत्तराखंड (Uttarakhand) के हल्द्वानी (Haldwani) में जेल प्रशासन लोगों को “बुरे कर्म” से बचाने में मदद करने के लिए एक अनूठा विचार […]

पासपोर्ट के लिए पुलिस क्लीयरेंस लेना हुआ आसान, ऑनलाइन करें अप्लाई

September 27, 2022 16:23

नई दिल्लीः पासपोर्ट के लिए जरूरी पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) लेना अब आसान हो गया है। इसके लिए अब ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने पीसीसी की बढ़ती मांग को देखते हुए बुधवार यानी 28 सितंबर 2022 से देश भर में सभी आनलाइन डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों (POPSKs) में पीसीसी सेवाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा दे दी है। बता […]

कांग्रेस में क्यों हो रही है स्थिति खराब, और क्यों ढीली पड़ती जा रही है केंद्रीय नेतृत्व की पकड़

September 27, 2022 15:58

नई दिल्ली: राजस्थान में संकट के बीच गहलोत खेमे द्वारा बगावत उतना आसान नहीं है, जितना पिछले साल पंजाब में देखा गया था। जहां बड़ी आसानी से मुख्यमंत्री के रूप में अमरिंदर सिंह को बदल दिया था। राजस्थान का संकट इस बढ़ते विश्वास को ही मजबूत करता है कि एक कांग्रेस का कमजोर नेतृत्व दरअसल […]

नॉन-वेज फूड के विज्ञापनों पर रोक लगाने से बॉम्बे हाई कोर्ट का इनकार

September 27, 2022 16:00

मुंबईः  बॉम्बे हाईकोर्ट  ने जैन समुदाय (Jain Community) की उस याचिका (Petition) को खारिज कर दिया है, जिसमें मांसाहारी खाद्य पदार्थ (non-veg food )के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। इसके साथ ही अदालत ने  सवाल किया कि क्या इस तरह के कदम से मांसाहारी भोजन करने वालों के अधिकारों का हनन नहीं होगा। मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति माधव जामदार ने […]

केजरीवाल की मेहमाननवाजी से सफाईकर्मी हर्ष हुए द्रवित , हर्षित होकर लौटे गुजरात

September 26, 2022 20:43

अनिल कपूर अभिनेतित नायक फिल्म में एक दिन के मुख्यमंत्री की कहानी में जितना रोमांच था , उससे ज्यादा रोमांच ठेका आधारित सफाईकर्मी हर्ष सोलंकी (Harsh Solanki )के लिए एक दिन के लिए मुख्यमंत्री का मेहमान बनने को लेकर रहा। हर्ष के लिए सोमवार का दिन अविस्मरणीय रहा। सुबह 6 बजे से शुरू हुए दिन […]

गुजरात पूर्ण परिवर्तन चाहता है – मनीष सिसोदिया

September 26, 2022 20:27

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia )ने कहा कि गुजरात पूर्ण परिवर्तन चाहता है। भाजपा के 27 साल के शासन से लोग लोग परेशान हो गए है। पिछले 6 दिनों के दौरान मुझे ( सिसोदिया को ) समाज के विभिन्न तबकों के लोग मिले , किसान मिले ,आंदोलनकारी मिले , […]

गुजरात चुनाव टाले जाने की संभावना: सीआर पाटिल

September 26, 2022 20:14

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiy Janata Party) के गुजरात अध्यक्ष सीआर पाटिल (Gujarat President CR Paatil) ने सोमवार को संकेत दिया कि गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly elections) समय से पहले होने की संभावना है।चुनाव दिसंबर 2022 में होने की संभावना थी, लेकिन अब संभावना है कि वे नवंबर, 2022 के समाप्त होने से पहले संपन्न […]

पॉजीटिव बदलाव’ के लिए आरएसएस शुरू करेगा पांच यूनिवर्सिटी

September 26, 2022 10:55

हरिद्वारः कई शैक्षणिक संस्थानों (educational institutions) को चलाने वाले आरएसएस (RSS) के बोर्ड विद्या भारती ने देश के विभिन्न हिस्सों में पांच यूनिवर्सिटी खोलने का फैसला किया है। भगवा (saffron) संगठन पहले से ही प्राथमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा (primary and higher secondary education) में शामिल रहा है। अब वह उच्च शिक्षा (higher education) पर […]

कस्टम अफसर की अस्पताल में मौत, परिवार ने लगाया ‘लापरवाही’ का आरोप

September 26, 2022 10:47

मुंबईः सीमा शुल्क अधीक्षक (Superintendent of Customs) रवि राज की नवी मुंबई के प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया है कि 37 वर्षीय कस्टम अफसर की मौत अस्पताल वालों की “लापरवाही” के कारण हुई। वह छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात थे। अफसरों ने कहा कि तस्करी के सोने और […]

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने जीता 29 लाख विदेशी कर क्रेडिट विवाद

September 26, 2022 10:37

आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (Income-Tax Appellate Tribunal )(ITAT ), मुंबई बेंच ने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा( Bollywood actress Sonakshi Sinha )को बड़ी राहत देते हुए 29 लाख के विदेशी कर क्रेडिट (FTC )के विवाद में उनके उनके दावे को कायम रखते हुए उनके पक्ष में आदेश जारी किया। FTC – यूके में करों का भुगतान 29 […]

किरदारों की ईर्द-गिर्द घूमती कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की कथा

September 24, 2022 14:21

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को नामांकन दाखिल करने के साथ शुरू हो गई। इस बीच की घटनाओं ने कई महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं, जिनका असर पार्टी के नेतृत्व पर पड़ेगा। इस चुनाव में यकीनन गांधी परिवार की ही जीत होगी, क्योंकि पार्टी अभी भी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। वैसे सांकेतिक प्रारंभिक बगावत के […]

गहलोत ने दिया सीएम पद छोड़ने का संकेत, पायलट हो सकते हैं राजस्थान के नए सीएम

September 23, 2022 15:55

नई दिल्लीः कल तक कांग्रेस अध्यक्ष बनने के साथ-साथ राजस्थान का मुख्यमंत्री भी बने रहने की बात करने वाले अशोक गहलोत बैकफुट पर आ गए हैं। उनका ताजा बयान बताता है कि वह अध्यक्ष बनने के लिए मुख्यमंत्री पद की कुर्बानी देने को तैयार हैं। गहलोत ने एक इंटरव्यू में कहा है कि आज तक कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष एक साथ नहीं रहा […]

GeM पोर्टल पर सबसे अधिक विक्रेताओं वाला दूसरा राज्य बना गुजरात, उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ा

September 22, 2022 20:31

सरकारी विभागों में सामानों की खरीद में पारदर्शिता लाने और गड़बड़ियों को दूर करने के उद्देश्य से शुरू किए गए जेम पोर्टल (GEM Portal) पर गुजरात सबसे अधिक विक्रेता वाला (second highest number of sellers) राज्य बन गया है। उसने यह स्थान उत्तर प्रदेश को पीछे करते हुए हासिल किया है। पिछले महीने तक GeM पोर्टल पर सबसे अधिक 1.73 लाख विक्रेता महाराष्ट्र […]

भाजपा ने इस साल 5 राज्यों के चुनावों में 344 करोड़ रुपये खर्च किए, 2017 से 58 फीसदी अधिक

September 22, 2022 18:12

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस साल हुए पांच राज्यों यानी उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में 344.27 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। जबकि इन्हीं राज्यों में पिछले चुनावों के दौरान भाजपा ने 218.26 करोड़ रुपये ही खर्च किए थे। वहीं कांग्रेस ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में 194.80 करोड़ रुपये खर्च किए। यानी करीब 58 प्रतिशत अधिक। यह जानकारी चुनाव आयोग को सौंपी गई खर्च की रिपोर्ट के विश्लेषण से निकली है। विश्लेषण […]

सामाजिक सौहार्द के लिए नजीब जंग, कुरैशी और अन्य ने की आरएसएस प्रमुख के साथ चर्चा

September 22, 2022 14:33

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS ) समुदायों के बीच की खाई को पाटने के लिए काम कर रहा है। इसे देखते हुए पांच मशहूर मुस्लिम बुद्धिजीवियों (intellectuals) ने हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर इस मुद्दे के समाधान के तरीकों पर चर्चा करने के लिए बैठक का अनुरोध (requesting a meeting) किया था। इनमें दिल्ली […]

2014 के बाद से नेताओं के खिलाफ चार गुणा बढ़े ईडी के मामले, इनमें से 95% नेता विपक्ष के

September 21, 2022 17:57

महाराष्ट्र के शिवसेना नेता संजय राउत से लेकर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी तक, कई विपक्षी नेता इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्त में हैं। ईडी ने पिछले दिनों कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की थी। उस दौरान से ही कांग्रेस समेत […]

ईसाई और इस्लाम में धर्मान्तरित अनुसूचित जातियों की स्थिति का अध्ययन करने के लिए सरकार करेगी  टीम गठित

September 20, 2022 13:19

केंद्र सरकार ने अनुसूचित जातियों के सदस्यों, या दलितों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए एक राष्ट्रीय आयोग का गठन करने के लिए तैयार है, जो हिंदू, बौद्ध और सिख धर्म के अलावा अन्य धर्मों में परिवर्तित हो चुके हैं। इस तरह के एक आयोग के गठन के प्रस्ताव पर केंद्र […]

राहुल नहीं, तो अशोक गहलोत का पलड़ा भारी

September 20, 2022 15:29

कई प्रदेश कांग्रेस इकाइयों ने जहां राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित किए हैं, वहीं राहुल ने कथित तौर पर इस पद को लेने से इनकार कर दिया है। वैसे शशि थरूर अगले पार्टी अध्यक्ष के रूप में आंतरिक पार्टी चुनाव लड़ने के लिए तैयार […]